मिहिजाम में तालाब में समा गयी जिंदगी, नहाने गए युवक की डूबने से मौत
मिहिजाम के तालबेड़िया गांव में काम से लौटकर नहाने गए 32 वर्षीय मंगल राय की तालाब में डूबने से मौत हो गई. परिजनों में मातम . पुलिस जांच में जुटी.
प्रतिनिधि, मिहिजाम. मिहिजाम थाना क्षेत्र के तालबेड़िया गांव में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मंगल राय के रूप में हुई. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
आपके शहर में
काम से लौटकर तालाब में गया था नहाने
जानकारी के अनुसार, मंगल राय रोजाना की तरह शुक्रवार को दैनिक मजदूरी का काम खत्म कर शाम करीब छह बजे घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद वह पास के तालाब में स्नान करने चला गया. काफी देर बीत जाने के बावजूद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गयी.
कपड़े-साबुन मिले तो गहराया शक
देर रात ग्रामीणों की मदद से मंगल की खोजबीन शुरू की गयी. तालाब के आसपास तलाश के दौरान उसके कपड़े और साबुन मिले. इसके बाद ग्रामीणों को उसके तालाब में डूबने की आशंका हुई. ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर काफी देर तक खोजबीन की, जिसके बाद मंगल का शव बरामद किया गया.
शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मंगल परिवार का कमाऊ सदस्य था. उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट भी गहरा गया है.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम पुलिस के एएसआई एस. करकेटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए