कृपया ध्यान दीजिए! त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात, मऊ-कोलकाता और डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल के बढ़े फेरे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

यात्रियों को बड़ी राहत! त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मऊ-कोलकाता और डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इससे मऊ, कोलकाता और डिब्रूगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा. दोनों स्पेशल ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय और निर्धारित ठहराव के अनुसार ही परिचालित होंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मऊ-कोलकाता स्पेशल के आठ फेरे

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस अवधि में ट्रेन कुल आठ फेरे लगाएगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 8 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक परिचालित होगी. यह ट्रेन भी कुल आठ फेरे लगाएगी.

डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल के 13 फेरे

इसी तरह ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस दौरान ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 7 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक परिचालित होगी. यह ट्रेन भी कुल 13 फेरे लगाएगी.

त्योहारी भीड़ को संभालने में मिलेगी राहत

त्योहारी मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी और नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जाने से त्योहारी सीजन में घर जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola