बगदाहा में खड़ी वैन से टकराई बाइक, हादसे में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत
जामताड़ा सदर अस्पताल में जुटे परिजन | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा में सड़क हादसा. बगदाहा के समीप खड़ी वैन से बाइक की टक्कर में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत. परिजनों में मचा कोहराम.
जामताड़ा : गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे स्थित बगदाहा के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देंदुआ-श्रीरामपुर निवासी युधिष्ठिर महतो (62) के रूप में हुई है.
आपके शहर में

रिश्तेदार के घर से बाइक से निकले थे युधिष्ठिर महतो
बताया जाता है कि युधिष्ठिर महतो अपने रिश्तेदार के घर देवघर जिले के बगदाहा बसनोली गांव आया हुआ था. रविवार को वह किसी काम से बाइक से बगदाहा की ओर जा रहा था. इसी दौरान बगदाहा के समीप सड़क किनारे खड़ी खराब वैन में उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही खागा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युधिष्ठिर महतो को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए