धनबाद पुलिस का एक्शन, हथियारों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से प्रतीक पोपट की रिपोर्ट
Dhanbad News: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
शनिवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि झरिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसपी कॉलेज के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान तीन युवकों को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पास के एक घर में छापेमारी की, जहां से एक अन्य युवक को भी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने चारों अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक दर्जन से अधिक जिंदा गोलियां और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा
यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए