साइबर ठगी के मामले में पांच गिरफ्तार, यूको बैंक के ग्राहकों को केवाईसी के नाम पर लगाते थे चूना

Updated:
विज्ञापन

चिरकुंडा में साइबर ठगी मामले में नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार हुए. पुलिस ने 64 फर्जी सिम और यूको बैंक ग्राहकों से ठगी के मामले का खुलासा किया.

विज्ञापन

चिरकुंडा: अपर महानिदेशक दूरसंचार कार्यालय बिहार द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ निरसा लीलेश्वर महतो के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा साइबर क्राइम से जुड़े मामले में सघन छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. पकड़े गए पांच युवकों में कुमारधुबी ओपी क्षेत्र का एक नाबालिग युवक भी है.

कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

मामले में कुमारधुबी ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में 14 युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जानकारी के अनुसार दूरसंचार मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आकड़ों के सत्यापन के दौरान यह बात सामने आया कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र मुकेश स्टोर से कुल 64 फ्रॉड सीम जारी किया गया जिसमें से 27 सीम का एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी के अंतर्गत शिकायत दर्ज है.

चिरकुंडा बाजार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास मुकेश स्टोर पर पुलिस पहुंची

इसी सूचना के आधार पर चिरकुंडा बाजार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास मुकेश स्टोर में छापेमारी किया गया लेकिन दुकान बंद पाया गया. इस दुकान का संचालन सोनारडंगाल निवासी मुकेश राय के द्वारा किए जाने की बात सामने आई. जांच के क्रम में थाना क्षेत्र के लायकडीह दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले आयुष सिंह का नाम सामने आया और आयुष ने अपने आईडी का उपयोग कर कई सिम खरीदकर ऊंचे दामों में साइबर क्राइम करने वालों को बेचा है.

तकनीकी जांच के आधार पर मुगमा में छापेमारी कर प्रेम रविदास

तकनीकी जांच के क्रम में मुगमा में छापेमारी कर प्रेम रविदास, बिनोद रविदास (दोनों तिलतोरिया, निरसा), गुलाब रविदास (खरकाबाद, गोविंदपुर), आयुष सिंह, चिरकुंडा व कुमारधुबी ओपी क्षेत्र से एक नाबालिग को पकड़ा गया. पूछताछ में इनलोगों ने बताया कि मोबाइल से यूको एम पासबुक एवं युको सिक्योर ऐप का इस्तेमाल कर युको बैंक के ग्राहक को केवाईसी करने एवं खाता बंद होने की बात कह रुपये की ठगी करता था.

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नौ साथियों के बताए नाम

इनलोगों ने अपने 9 साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है. इनलोगों के पास से पुलिस ने पांच मोबाइल व गूगल सीट में युको बैंक का डाटा जब्त किया है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, थाना प्रभारी चिरकुंडा आशुतोष कुमार, कुमारधुबी प्रभारी मैथ्यू एक्का, एमपीएल प्रभारी सुमन कुमारी, पंचेत प्रभारी सुजीत कुमार सिंह, एसआइ रॉबिन्सन मुंडरी, एसआइ पवन कुमार राणा, एसआइ सुमन कुमार कंठ शामिल थे.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई गई पूरी जांच

सूत्रों का कहना है कि पूरे निरसा अनुमंडल की पुलिस दूरसंचार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के सत्यापन के लिए पिछले एक सप्ताह से लगातार छापेमारी कर रही थी और पूरी जांच तकनीकी आधार पर केंद्रित रहा. इसी जांच के क्रम में वरीय अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश देते रहे.


विज्ञापन
अरिंदम चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola