बच्चों के आहार में लगा भ्रष्टाचार का घुन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटीगढ़ा में MDM में गड़बड़ी का आरोप
10 Bagh matigarh Vedhalay | Prabhat Khabar Network
धनबाद के माटीगढ़ा स्कूल में मिड-डे-मील में भ्रष्टाचार और नामांकन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर अभिभावकों ने डीसी से की शिकायत। जानें पूरा मामला।
बाघमारा: बाघमारा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, माटीगढ़ा की प्रधानाध्यापिका और विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव पर मध्याह्न भोजन समेत कई कार्यों में घोर अनियमितता और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगा है. इस बाबत अभिभावकों ने धनबाद के डीसी, जिला मजिस्ट्रेट और बीइइओ से लिखित शिकायत की है.
MDM का स्तर ऐसा कि बच्चे घर से लाते हैं टिफिन
अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका एसएमसी के सचिव से मिलकर एमडीएम के लिए मिलने वाले पोषाहार में कटौती कर रहे हैं. भोजन इतना घटिया बनता है कि अधिकांश बच्चे घर से टिफिन लाने को मजबूर हैं. बावजूद इसके टिफिन लाने वाले बच्चों के नाम पर भी मिड-डे-मील की सामग्री और राशि का उठाव नियमित रूप से किया जा रहा है.
बच्चों से करायी जा रही सफाई, कई छात्र हुए जख्मी
शिकायत पत्र में यह भी कहा गया है कि विद्यालय में साफ-सफाई का काम मजदूरों के बजाय छोटे-छोटे बच्चों से ही कराया जाता है. इस दौरान झाड़ियों व गंदगी की सफाई करते समय कई बच्चे जख्मी भी हो चुके हैं, पर प्रबंधन मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जाता है. स्थानीय मुखिया मंजू देवी ने भी इन मुद्दों को लेकर अधिकारियों से लिखित शिकायत की है.
नये दाखिले के नाम पर वसूली
अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों के नये नामांकन के लिए स्कूल जाने पर उनसे मोटी रकम की वसूली की जाती है. कहा कि विद्यालय प्रशासन खुलेआम सरकारी नियमों और निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहा है. अधिकारियों को सौंपे गये पत्र पर 40 अभिभावकों के हस्ताक्षर मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शंकर प्रसाद
शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










