डोभा व तालाब को बरसात से पूर्व पूर्ण करें : डीसी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2026 5:11 PM

विज्ञापन

संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने पेंशन, राजस्व, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यालय की स्वच्छता, कर्मियों की उपस्थिति और समयबद्ध सेवा उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया.

विज्ञापन

उपायुक्त ने हिरणपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण संवाददाता, पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को हिरणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा व्यवस्थाओं व विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, लिपिक कक्ष समेत विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया. संचालित कार्यों की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने पेंशन, राजस्व, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यालय की स्वच्छता, कर्मियों की उपस्थिति और समयबद्ध सेवा उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया. उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने तथा जनहित के मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए पुराने डोभा और तालाब योजनाओं को बरसात से पूर्व हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया. अपूर्ण 71 डोभा व तालाब योजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित बीपीओ को एक माह का समय दिया गया. वॉटर बॉडी रेनोवेशन, तालाब गहरीकरण और सरकारी परिसरों में लिनियर प्लांटेशन को प्राथमिकता देने को कहा. उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वे कराने तथा उनकी वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा. कृषि विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत पंपसेट की मांग करने वाले किसानों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. वहीं अंचलाधिकारी ने भू-अर्जन की तीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी. जेएसएलपीएस की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मशरूम खेती को बढ़ावा देने के लिए मॉडल एस्टीमेट तैयार करने तथा खाली भवनों की पहचान कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola