पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Objectionable Post Against PM Modi CM Suvendu Adhikari: कोलकाता के कसबा में सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले रंजीत सिंह को पुलिस ने दबोच लिया है. अलीपुर कोर्ट ने आरोपी को 27 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

विज्ञापन

Objectionable Post Against PM Modi CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है. कसबा थाने की पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजीत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पुलिस ने नस्कर हाट इलाके से दबोचा है.

विज्ञापन

भ्रामक और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपी रंजीत सिंह को कोलकाता की अलीपुर अदालत में पेश किया. अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी वकील शुभाशीष भट्टाचार्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए दलील दी कि आरोपी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश के पीएम और राज्य के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे सीएम शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था.

नेताओं की छवि को धूमिल करने का आरोप

सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी की इन टिप्पणियों का उद्देश्य न केवल पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शुभंदु अधिकारी की छवि को धूमिल करना था, बल्कि समाज में भ्रामक जानकारी फैलाकर अशांति और भ्रम की फैलाना भी था.

इसे भी पढ़ें : मंत्री बीरबाहा हांसदा पर विवादित टिप्पणी करने के लिए शुभेंदु के खिलाफ सिंगूर में एफआईआर दर्ज

सरकारी वकील ने की हिरासत की मांग

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकारी वकील ने अदालत से आरोपी की पुलिस हिरासत की मांग की, ताकि इस बात की गहराई से जांच की जा सके कि इस कृत्य के पीछे कोई सोची-समझी साजिश या कोई अन्य समूह तो शामिल नहीं है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रंजीत को 27 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा

अलीपुर अदालत ने अपराध की गंभीरता और सरकारी वकील की दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपी रंजीत सिंह को 27 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है. पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और फोन रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है. जिससे नयी जानकारी सामने आ सके.

इसे भी पढ़ें

शुभेंदु के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लायेगी तृणमूल

कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदला, अब इस नाम से जानी जायेगी सड़क, शुभेंदु बोले- हुआ ऐतिहासिक भूल सुधार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola