पंचायतों में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर शुरू, 17 जून तक होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन

17 जून तक चलने वाले अभियान में स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति, जांच, सत्यापन एवं त्वरित निष्पादन किया जा रहा है.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ डीसी के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में सोमवार से पंचायतवार तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर शुरू हो गया. 17 जून तक चलने वाले अभियान में स्थानीय निवासी, जाति एवं आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति, जांच, सत्यापन एवं त्वरित निष्पादन किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन कर रहे हैं. कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट जांच और सत्यापन के बाद तत्काल प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है. जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नागरिक सेवाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाना तथा पात्र लाभुकों को सरल, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने आमजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने की अपील की. प्रशासन के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से छात्र-छात्राओं, युवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola