CNG आउट और 100 इलेक्ट्रिक बसें होंगी इन, पटना को ग्रीन ट्रांसपोर्ट की सौगात
इलेक्ट्रिक बस (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar E-Bus Service: पटना में सीएनजी बसों को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें रिप्लेस करने वाली हैं. टोटल 100 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का फैसला लिया गया है. बिहटा, बिहारशरीफ और हाजीपुर जाने वाले लोगों को भी फायदा मिल सकेगा. इस तरह से पटना को ग्रीन ट्रांसपोर्ट की सौगात मिल गई है.
पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
Bihar E-Bus Service: पटना में चलने वाली बीएसआरटीसी की सभी सीएनजी बसें जल्द इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस होंगी. अभी पटना शहर के 6 रूटों पर 100 सीएनजी बसें चल रही हैं. इन सब को पीएम ई-बस योजना के अंतर्गत मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस किया जाएगा. बीएसआरटीसी के बांकीपुर डिविजन को 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, जिनमें से 100 को शहर के अंदर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को रिप्लेस करने में इस्तेमाल किया जायेगा.
कब से शुरू होगा बसों का परिचालन?
जबकि बची 50 बसों को शहर के आस-पास के रूटों पर परिचालित किया जाएगा. इनमें बिहटा, बिहार शरीफ और हाजीपुर रूट शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, शहर के आस-पास के इन तीन रूटों में भी सिटी बस सेवा के अंतर्गत ही बसों का परिचालन किया जाता है. अगले महीने से इन बसों का परिचालन शुरू हो जाने की संभावना है.
बिहटा, बिहारशरीफ और हाजीपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा
बिहटा, बिहारशरीफ और हाजीपुर के लिए अभी पटना से बीएसआरटीसी की 25 बसों का परिचालन किया जा रहा है. इनमें से 20 सीएनजी और पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं. बसों की संख्या कम होने के कारण अभी इन रूटों में जाने वाले यात्रियों विशेषकर बिहारशरीफ और बिहटा जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है. 50 नयी इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
इलेक्ट्रिक बसों के चलने से होंगे ये फायदे
सीएनजी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस करना शहर के पर्यावरण के लिए भी बेहतर होगा. डीजल बसों को शहर से बाहर करने की बड़ी वजह शहर के पर्यावरण को डीजल के जलने से निकलने वाली हानिकारक गैसों से निजात दिलाना और पर्यावरण को बेहतर बनाना था. इलेक्ट्रिक बस पूरी तरह प्रदूषणमुक्त है. लिहाजा शहर के पर्यावरण पर इनका किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










