पटना: नशे में धुत कार चालक ने फुलवारी शरीफ में मचाया उत्पात, कई वाहनों को मारी टक्कर, उग्र भीड़ ने जमकर की धुनाई

Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ में कार चालक ने मचाया उत्पात

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवारी शरीफ में नशे में धुत कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. राहगीरों और वाहनों को टक्कर मारने के बाद भीड़ ने युवकों की पिटाई कर दी. यह घटना थाने से कुछ ही दूरी पर हुई.

विज्ञापन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में शनिवार को शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने जमकर उपद्रव मचाया. फुलवारी शरीफ थाने और शहीद भगत सिंह चौक से महज 50 से 100 मीटर की दूरी पर नया टोला बिस्कुट दुकान के पास अनियंत्रित कार ने कई राहगीरों को धक्का मारने के साथ-साथ कई गाड़ियों को टक्कर मार दी. इसके बाद कार के एक दुकान में घुसने की कोशिश करने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उग्र भीड़ ने कार सवार दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

पुलिस के सामने होती रही पिटाई

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ इस कदर उग्र हो गई कि सफेद रंग की कार में सवार दोनों युवकों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी गई. पिटाई के दौरान युवकों के कपड़े तक फट गए और वे अर्धनग्न स्थिति में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें भीड़ से बचाकर गाड़ी में बैठाने का प्रयास करती रही, लेकिन नशे में धुत चालक पुलिसकर्मियों से ही हाथापाई और धक्का-मुक्की करने लगा. बेकाबू भीड़ ने कार को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस को उग्र लोगों के चंगुल से दोनों युवकों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

यह भी पढ़े- नीतीश कुमार के 'विजन' को कैसी नजर लगी, परेशान करनेवाली हैं पटना में गंगा घाट की ये 11 तस्वीरें

फुलवारी शरीफ के ही रहने वाले हैं दोनों युवक

काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस किसी तरह जख्मी युवकों को भीड़ से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले गई. मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह घायल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, कार में टमटम पड़ाव (फुलवारी शरीफ) निवासी रविंद्र कुमार का बेटा रंजीत कुमार और बिड़ला कॉलोनी (फुलवारी) निवासी घनश्याम चौहान का बेटा रंजीत चौहान सवार थे. दोनों अत्यधिक शराब के नशे में धुत थे. हालांकि, दोनों में से कार कौन चला रहा था, यह फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है.

थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना

थाने और पुलिस पिकेट से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना ने स्थानीय पुलिस की चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुख्य बाजार और बिस्कुट दुकान के पास शाम के वक्त भीड़ होने के बावजूद नशेड़ियों के उत्पात मचाने और भीड़ द्वारा पुलिस के सामने कानून हाथ में लेने से प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई है. मामले में गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई के संबंध में पूछने पर फुलवारी शरीफ थाने या ट्रैफिक पुलिस का कोई भी अधिकारी स्पष्ट जानकारी देने से बचता नजर आया.

Also Read: पटना में नशे की हालत में छात्रा से छेड़छाड़ की आशंका, इंद्रपुरी के तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन