पटना यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह में हंगामा, राज्यपाल के सामने डिग्री की मांग पर अड़े छात्र, भाषण दिए बिना लौटे

Updated:
विज्ञापन

छात्रों को सम्मानित करते गवर्नर

पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण राज्यपाल को बीच कार्यक्रम से लौटना पड़ा. डिग्री वितरण की मांग को लेकर मचे हंगामे ने कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित की. समारोह में 38 टॉपर्स को गोल्ड मेडल और 1305 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई, जिसमें छात्राओं का दबदबा रहा.

विज्ञापन

Governer In Patna University : पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया. इस मौके पर पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. खास बात यह रही कि मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल रहे. इसके अलावा 155 पीएचडी डिग्री धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई.

मंच पर बुलाकर डिग्री देने की मांग को लेकर हंगामा करते छात्र। जागरण

राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद

समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. वहीं दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया.

कार्यक्रम के दौरान हंगामा

कार्यक्रम के दौरान अचानक हंगामा हो गया. डिग्री वितरण को लेकर नाराज छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया, जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति ऐसी बनी कि राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन को अपना संबोधन दिए बिना ही बीच कार्यक्रम से लौटना पड़ा.

PU 2

मंच पर डिग्री देने की मांग को लेकर बवाल

समारोह के दौरान कुछ छात्र इस बात से नाराज हो गए कि उन्हें मंच पर बुलाकर डिग्री नहीं दी जा रही है. वे लगातार इस मांग को लेकर आवाज उठाने लगे. देखते ही देखते विरोध तेज हो गया और कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न हो गई.

हंगामे के कारण कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई और अंततः राज्यपाल को बिना भाषण दिए ही कार्यक्रम छोड़ना पड़ा. यह घटना पूरे समारोह की सबसे बड़ी चर्चा बन गई.

सिर्फ गोल्ड मेडलिस्ट और पीएचडी धारकों को मिली डिग्री

समारोह में मंच पर केवल गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों और पीएचडी डिग्री धारकों को ही डिग्री दी गई. पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया.

छात्राओं का दबदबा

गोल्ड मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल रहे. यह आंकड़ा एक बार फिर दिखाता है कि उच्च शिक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है.

1305 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

इस दीक्षांत समारोह में कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई, जिनमें 155 पीएचडी डिग्री धारक भी शामिल हैं. समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे.

यहां पढ़े बिहार की सारी खबरे

विशिष्ट अतिथि ने किया संबोधन

कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उन्होंने अपने दीक्षांत भाषण में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया.

मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची

नाम - विषय

निधी कुमारी - एमए हिंदी प्रिया सिंह - एमए इंग्लिश उपासना आर्या - एमए संस्कृत खुशबु कुमारी - एमए मैथिली हदीका खालिद - एमए एरेबिक शीरिन तस्नीम - एमए उर्दू अमरजीत कुमार - एमए फिलास्फी साक्षी - एमए एमजेएमसी कुंदन कुमार - एमए म्यूजिक रिया - एमए हिस्ट्री साहिल आलम - एमए पालिटिकल साइंस स्नेहा कुमारी - एमए होम साइंस अभिषेक कुमार - एमए आइएच एंड आर्क आकांक्षा कुमारी - एमए सोशियोलाजी ज्ञानेश्वरी कुमारी - एमए इकोनामिक्स अफशां निगार - एमए इकोनामिक्स सुप्रिया राज - एमए साइकोलाजी प्रकाश चंद्रा - एमए जियोग्राफी मिताली राज - एमए पीएम एंड आइआर रागिनी - एमए रूरल स्टडीज पलक प्रकाश - एमए सोशल वर्क साक्षी - एमए वीमेंस स्टडीज सुरुची कुमारी - एमएससी फिजिक्स तृप्ति आनंद - एमएससी केमेस्ट्री आरती कुमारी - एमएससी जूलाजी शाकिब अरशद - एमएससी बाटनी वंदना कुमारी - एमएससी जियोलाजी निकिता कुमारी - एमएससी गणित आसिया आर्या - एमएससी स्टेटिस्टिक्स प्रिया कुमारी - एमएससी बायोकेमेस्ट्री सृष्टि आर्या - एमएससी बायोटेक्नोलाजी शशि सुमन - एमएससी इंवायरमेंटल साइंस सुरभी कुमारी - एमसीए प्रांजल कुमार - एमकाम साकेत कुमार - एमबीए पल्लवी कुमारी - एमए इन लाइब्रेरी साइंस कुमारी साक्षी - एलएलएम विशाल राज - एमएड

Also Read: अनीसाबाद-दीदारगंज कॉरिडोर का काम नहीं हुआ शुरू, 5 साल करना होगा इंतजार; जानिए वजह


विज्ञापन
अंबर कुमार

लेखक के बारे में

By अंबर कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन