लालू प्रसाद से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- हमारी दोस्ती पुरानी, कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर की जीत पर की थी तारीफ

Updated:
विज्ञापन

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से मिलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Shatrugan Sinha Meets Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से टीएमसी के सांसद और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात की. इस मुलाकात को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद से उनकी दोस्ती पुरानी है. ऐसे में वह सिर्फ हालचाल पूछने के लिए आए थे.

विज्ञापन

Shatrugan Sinha Meets Lalu Yadav: अभिनेता से नेता बने और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अचानक राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास उनसे मिलने पहुंचे. मुलाकात लंबी चली और बाहर निकले तो सिन्हा ने इस मुलाकात को पूरी तरह व्यक्तिगत बताया. इसके बाद से बिहार की सियासत में कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है. लालू यादव और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच ऐसी क्या बात हुई, इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

मुलाकात को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?

मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने साफ कहा कि लालू यादव से उनकी दोस्ती पुरानी है. लालू प्रसाद उनके सिर्फ राजनीतिक परिचित नहीं, बल्कि पारिवारिक दोस्त हैं. शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद को देश का बड़ा और कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि लोग उन्हें गरीबों का मसीहा मानते हैं. मैं जब भी पटना आता हूं, उनसे मुलाकात करता हूं. शनिवार को भी दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई.

प्रशांत किशोर का किया था समर्थन

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सेहत और लंबी उम्र की कामना भी की. कहा यह जा रहा है कि मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब बिहार की राजनीति में शत्रुघ्न सिन्हा की भूमिका को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को समर्थन दिया था. साथ ही उनकी जीत पर जमकर तारीफ भी की थी.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक्स पर प्रशांत किशोर के लिए क्या लिखा?

एक्स पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'एक बिहारी बाबू होने के नाते, मैं यह स्वीकार करता हूं कि आम जनता और बिहार में हमारे लोग पटना के बांकीपुर में आपकी शानदार जीत से बेहद खुश हैं. आपके कारण बांकीपुर आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है. आपकी इस योग्य जीत ने लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी में उत्साह का संचार कर दिया है. अब आप न केवल हीरो हैं, बल्कि बिहार का भविष्य भी हैं. मेरी आशा, कामना और प्रार्थना है कि आप जनता से किए गए अपने वादों और अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे.'

तेजस्वी-तेज प्रताप से नहीं हो सकी मुलाकात

दूसरी तरफ, शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मुलाकात को किसी राजनीतिक समीकरण से जोड़ने से साफ इनकार कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव दोनों मौजूद नहीं थे. तेजस्वी राजनीतिक काम से बाहर थे, जबकि तेज प्रताप भी पटना से बाहर बताए गए.

Also Read: बिहार के इन 18 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन