बिहारशरीफ: खेत से घर लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद परिजन.

Biharsharif Road Accident : मृतक की पहचान बड़ी पहाड़ी निवासी स्वर्गीय बुधन महतो के 76 वर्षीय पुत्र केदार प्रसाद के रूप में हुई है. लोगों तेज रफ्तार वाहन पर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

नालंदा से सुनील कुमार की रिर्पोट
Biharsharif Road Accident : दीपनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई. घटना रविवार की शाम थाना क्षेत्र के एनएच-20 स्थित कोल्ड स्टोरेज बाजार समिति के समीप हुई, जहां खेत से घर लौट रहे एक वृद्ध को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई. सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार

मृतक की पहचान बड़ी पहाड़ी निवासी स्वर्गीय बुधन महतो के 76 वर्षीय पुत्र केदार प्रसाद के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे केदार प्रसाद खेत से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाजार समिति के निकट कोल्ड स्टोरेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

बेहतर इलाज के लिए रेफर किया, रास्ते में ही चली गयी जान

स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया. परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

लोगों ने चालक वाहन पर कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

सीसीटीवी खंगाले जा रहे

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रोहतास के आरा लाइन नहर में स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर डूबा, परिवार में मचा कोहराम

गोपालगंज के कटेया इनरवा पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें: बक्सर में शराबबंदी तार-तार: रात होते ही ‘जवहीं दियर’ और ‘बलुआ घाट’ पर चलता है माफिया का सिक्का

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन