पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं? नए राइडर्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 मॉडल
पहली बार बाइक खरीदने वालों के लिए बेहतरीन बाइक्स ऑपशंस / एआई इमेज
5 Best Bikes for First-Time Buyers: अगर आप अपनी पहली बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो ये 5 मॉडल आपकी शॉर्टलिस्ट में जरूर होने चाहिए. कम्यूटर से लेकर परफॉर्मेंस सेगमेंट तक, ये मोटरसाइकिलें नए राइडर्स के लिए बेहतरीन बैलेंस पेश करती हैं.
पहली बाइक खरीदने का प्लान है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा मॉडल चुनें? 2026 में भारतीय बाजार में कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं, जो नए राइडर्स के लिए बेहतर माइलेज, आसान हैंडलिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन ऑफर करते हैं. लेकिन बाजार में मौजूद हर बाइक पहली खरीद के लिए सही नहीं होती. कुछ बाइक्स नए राइडर्स के लिए जरूरत से ज्यादा पावरफुल होती हैं, जबकि कुछ रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहद प्रैक्टिकल साबित होती हैं. ऐसे में एक अच्छी पहली बाइक वही होती है जो आपके बजट में फिट बैठे, चलाने में आसान हो और लंबे समय तक बिना ज्यादा परेशानी के साथ निभाए. यही वजह है कि कई एक्सपर्ट्स भी नए राइडर्स को शुरुआत में बैलेंस्ड और भरोसेमंद बाइक चुनने की सलाह देते हैं. यहां हम आपको 2026 की 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जो पहली खरीद के लिए शानदार ऑप्शन मानी जा सकती हैं.
Hero Splendor+ XTEC 2.0
अगर आपकी प्रायोरिटी जरूरत रोजाना कम खर्च में सफर करना है, तो Hero Splendor+ XTEC 2.0 सबसे भरोसेमंद ऑपशंस में से एक है. भारत में Hero MotoCorp का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत है. देशभर में हजारों सर्विस सेंटर होने के कारण किसी भी शहर या कस्बे में मेंटेनेंस की चिंता नहीं रहती. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,214 रुपये है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, जो वास्तविक परिस्थितियों में करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. बाइक में i3S स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. कम खर्च और आसान रखरखाव चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है.
Honda SP 125
Honda SP 125 भी उन लोगों के लिए अच्छी पसंद है, जो एक सामान्य कम्यूटर बाइक से थोड़ा बेहतर अनुभव चाहते हैं. इसमें 124cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो स्मूद और रिफाइंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह बाइक करीब 65 kmpl तक का माइलेज दे सकता है. Honda का मजबूत सर्विस नेटवर्क भी नए खरीदारों को ज्यादा भरोसा देता है. आरामदायक राइडिंग और भरोसेमंद इंजन के कारण यह पहली बाइक के तौर पर एक शानदार ऑप्शन बन जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 88,528 रुपये है.
Hero Splendor Plus
Splendor Plus का डिजाइन भले ही सिंपल हो, लेकिन इसकी यही सादगी इसे खास बनाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹77,557 है. Hero Splendor Plus में बेहतर ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और अन्य जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें XSens फ्यूल इंजेक्शन तकनीक मिलती है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है. 97.2cc इंजन से लैस यह बाइक रोजाना इस्तेमाल के लिए शानदार ऑप्शन है और करीब 60-65 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. यह बाइक उनके लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बिना किसी झंझट के लंबे समय तक चलने वाली मोटरसाइकिल चाहते हैं.
TVS Raider 125
अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं, जो कम्यूटर होने के साथ-साथ स्पोर्टी भी दिखे, तो TVS Raider 125 को ऑप्शन में रख सकते हैं. इस बाइक में सेगमेंट के कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, USB चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं. 124.8cc का इंजन 11.04 hp की पावर जेनरेट करता है. इसका डिजाइन भी युवाओं को काफी पसंद आता है. यह उन खरीदारों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो स्टाइल और प्रैक्टिकैलिटी दोनों चाहते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,860 रुपये है.
Bajaj Pulsar NS160
अगर आपको कम्यूटर बाइक से थोड़ा ज्यादा परफॉर्मेंस चाहिए, लेकिन सीधे 200cc सेगमेंट में नहीं जाना चाहते, तो Bajaj Pulsar NS160 एक समझदारी भरा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 164.82cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 16.79 hp की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में USD फ्रंट फोर्क्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मजबूत चेसिस भी दिया गया है. हालांकि इसकी थोड़ी स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन लंबे समय तक शहर के ट्रैफिक में कुछ लोगों को थका सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये है.
यह भी पढ़ें: माइलेज में Honda, फीचर्स में TVS, 125cc सेगमेंट की इन दोनों बाइक्स में कौन है नंबर-1?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










