₹80 हजार के बजट में आती हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स, 70kmpl तक माइलेज; ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए रहेंगी बेस्ट

Updated:
विज्ञापन

बजाज कम्यूटर बाइक्स (फोटो: AI Generated)

₹80,000 तक के बजट में Bajaj Platina 100, Platina 110 और CT 110 रोजाना सफर के लिए अच्छे ऑप्शन हैं. तीनों बाइक्स में बेहतर माइलेज और कम्यूटर-फ्रेंडली सेटअप मिलता है. आइए देखते हैं इनकी कीमत और खासियतें.

विज्ञापन

अगर आपका बजट ₹80,000 तक है और आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या शहर में आने-जाने के लिए एक कम्फर्टेबल और बढ़िया माइलेज वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो Bajaj के पास कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. इस बजट में आप Bajaj Platina 100, Platina 110 और CT 110 पर नजर डाल सकते हैं. इन तीनों बाइक्स की खासियत है कि ये रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और माइलेज के मामले में भी काफी अच्छी मानी जाती हैं. 

लेकिन सवाल यही है कि इनमें से आपके डेली कम्यूट के लिए सबसे बेहतर बाइक कौन सी रहेगी? आइए इन तीनों की कीमत, माइलेज, टॉप स्पीड और दूसरे जरूरी स्पेसिफिकेशन जानते हैं.

Bajaj Platina 100

इन तीनों में Bajaj की यह बाइक सबसे किफायती ऑप्शन है. इसकी कीमत ₹72,942 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. बाइक में 99.59cc का इंजन मिलता है, जो 7.77 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. अगर आपकी प्रायोरिटी ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है, तो यह मॉडल उस मामले में भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h है, जबकि इसका कर्ब वेट 117 kg है. 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी इसे चलाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: TVS Raider, Bajaj Platina या Hero Xtreme: डेली भाग-दौड़ के लिए कौन-सी बाइक चुनें? जानें किसका परफॉर्मेंस बेहतर

Bajaj Platina 110

भारत में कम्यूटर बाइक पसंद करने वालों के बीच Bajaj Platina 110 काफी पॉपुलर नाम है. अगर आपको रोजाना आने-जाने के लिए ऐसी बाइक चाहिए, जो ट्रैफिक में आसानी से निकल जाए, तो Platina 110 एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें 115.06cc इंजन मिलता है और कंपनी के मुताबिक माइलेज करीब 70 kmpl तक हो सकता है.

बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h तक जाती है, जबकि इसका कर्ब वेट 116 kg है. वहीं, 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी काफी काम आता है. कीमत की बात करें तो Bajaj Platina 110 की शुरुआती कीमत ₹75,797 है.

Bajaj CT 110

इस बाइक की खासियत इसकी ऐसी सड़कों पर बेहतर पकड़ है, जहां रास्ते हमेशा एकदम चिकने नहीं होते. छोटे शहरों से लेकर गांव-कस्बों की टूटी-फूटी सड़कों तक, CT 110 को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. राइडिंग की बात करें तो बाइक का सेटअप काफी आसान और बैलेंस्ड रखा गया है.

इसकी कीमत ₹74,930 है. इसमें 115.45cc का इंजन मिलता है, जबकि कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज करीब 70 kmpl तक है. बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h, कर्ब वेट 124 kg और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है.

ये भी पढ़ें: Hero Splendor चला-चलाकर ऊब गया मन... तो चुनें ये 3 दमदार बाइक्स, दो की कीमत 60 हजार रुपये से भी कम


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola