करीब 5 लाख रुपये और 4 साल की मेहनत... केरल के इस शख्स ने घर पर बना डाली Lamborghini की रेप्लिका

Updated:
विज्ञापन

केरल के शख्स ने घर पर बनाई Lamborghini Huracan की रेप्लिका (फोटो: 24 News/YouTube)

केरल के रहने वाले आरोमल ने करीब 5 लाख रुपये खर्च करके घर पर ही Lamborghini Huracan जैसी कार बना दी. इस कार को तैयार करने में उन्हें 4 साल से ज्यादा का समय लगा. कार का डिजाइन उन्होंने YouTube वीडियो और छोटे मॉडल देखकर तैयार किया.

विज्ञापन

बचपन में हममें से ज्यादातर लोगों के कमरे या अलमारी पर किसी न किसी ड्रीम कार का पोस्टर जरूर चिपका होगा. इनमें अक्सर स्पोर्ट्स कार ही हमारी पसंद बनती थीं, लेकिन बड़ा होने के बाद भी कई लोगों के लिए ये कारें सिर्फ सपना ही रह जाती हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने इस सपने को हकीकत में बदलने की ठान लेते हैं. कोई असली कार खरीदता है, तो कोई खुद ही कार बनाने में जुट जाता है. 

ऐसी ही कहानी केरल के एक शख्स की है, जिसने घर पर ही अपनी ड्रीम कार तैयार कर डाली. इस शख्स ने खुद से लैंबॉर्गिनी हुराकैन (Lamborghini Huracan) जैसी सुपरकार बनाई है. आइए देखते हैं वीडियो को.

देखें वीडियो

केरल के अलप्पुझा जिले के रहने वाले आरोमल ने अपने घर पर ही अपनी ड्रीम कार Lamborghini Huracan तैयार कर डाली. इस कार का वीडियो 24 News ने अपने YouTube चैनल पर शेयर किया है. खास बात यह है कि आरोमल ने असली Lamborghini को कभी करीब से देखा तक नहीं. अपने पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कार का डिजाइन समझने के लिए उन्होंने स्केल मॉडल और YouTube वीडियो का सहारा लिया.

कैसे तैयार की गई कार की पूरी बॉडी?

सबसे पहले उन्होंने कार का बेसिक स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मेटल पाइप्स का यूज किया. इसके बाद बारी आई बॉडी पैनल्स की. इसके लिए उन्होंने एक थर्मोकोल फैक्ट्री से कॉन्टैक्ट किया और उन्हें पैनल्स के बिल्कुल सटीक माप और डिजाइन दिए. कस्टमाइज्ड पैनल्स तैयार होकर मिले तो उन्होंने इन्हें घर पर बनाए गए कार के शेल के ऊपर फिट किया और अपनी जरूरत के हिसाब से शेप देना शुरू किया.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

मनचाहा शेप मिलने के बाद उस पर पुट्टी लगाई और सैंडिंग करके एक्स्ट्रा हिस्सा हटा दिया. इसके बाद पुट्टी के ऊपर फाइबरग्लास की लेयर चढ़ाई गई, जिससे कार के असली बॉडी पैनल्स तैयार हुए. मेटल शीट्स की जगह फाइबरग्लास यूज करने का एक बड़ा फायदा यह रहा कि प्रोजेक्ट का कुल वजन उनके कंट्रोल में रहा.

सिर्फ लुक नहीं, सड़क पर भी दौड़ती है ये रेप्लिका

असली Huracan की तरह इस कार में भी इंजन पीछे की तरफ लगाया गया है. आरोमल ने इसकी डिजाइन और स्टांस को ओरिजिनल Huracan के काफी करीब रखने की पूरी कोशिश की है. इस कार में लगे अलॉय व्हील्स BMW से लिए गए हैं, जबकि हेडलैम्प्स को 3D प्रिंट करके तैयार किया गया है.

दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ हेडलैम्प्स ही नहीं, बल्कि ORVMs, सेंटर कंसोल और यहां तक कि स्टीयरिंग व्हील भी 3D प्रिंटेड हैं. खास बात ये है कि यह सिर्फ दिखने के लिए बनाई गई रेप्लिका नहीं है, बल्कि इसे सड़क पर चलाया भी जा सकता है.

1.3-लीटर इंजन और टचस्क्रीन से लैस है कार

इस कार में Ford Ikon सेडान से लिया गया 1.3-लीटर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो करीब 59 bhp की पावर और 100 Nm का टॉर्क देता है. आरोमल यह भी बताते हैं कि उन्होंने कार में आफ्टरमार्केट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया है. पूरे प्रोजेक्ट पर कितना खर्च हुआ, इसकी सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन उनके मुताबिक अब तक करीब 5 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. खास बात यह है कि इस कार को तैयार करने में उन्हें चार साल से भी ज्यादा का समय लगा.

ये भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola