TVS Orbiter V1 और Vida VX2 Go में ज्यादा रेंज और फीचर्स कौन देगा? 1 लाख रुपये से कम है दोनों की कीमत

Updated:
विज्ञापन

TVS Orbiter V1 Vs Vida VX2 Go (Pic: TVS & Vida)

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ी है. अगर आप TVS Orbiter V1 और Hero Vida VX2 Go में से किसी एक को चुनने में कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपकी मदद करेगी. जानें कौन-सा स्कूटर आपके लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

देश में पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में टू-व्हीलर चलाने वाले कस्टमर्स लगातार इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर बढ़ रहे हैं. ई-स्कूटर लेने के बाद उसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत तो होती है, लेकिन पॉकेट पर जोर नहीं पड़ता है, क्योंकि फ्यूल के लिए पेट्रोल पंप पर जाकर पैसा नहीं देना पड़ता. यदि आपने भी एक नया स्कूटर घर लाने का प्लान बनाया है और आपके दिमाग में TVS Orbiter V1 और Hero Vida VX2 Go को लेकर कंफ्यूजन है, तो यह आर्टिकल आपके सेलेक्शन को आसान बना सकती है. दोनों स्कूटरों के बीच कंपैरिजन करेंगे और जानेंगे कि किसका रेंज और फीचर्स सबसे ज्यादा है. दोनों की कीमत 1 लाख रुपये से कम है.

TVS Orbiter V1 Vs Vida VX2 Go: बैटरी और रेंज 

टीवीएस कंपनी इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में एक अलग पहचान बना चुकी है. ऐसे में इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर पर किसी का भरोसा कैसे कम हो सकता है. TVS Orbiter V1 में 1.5 kWh का बैटरी मिलता है, जो सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज हो जाता है. रेंज की बात करें, तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस स्कूटर को आप 86 किलोमीटर तक चला सकते हैं. डेली यूज के लिए यह रेंज सही है.

दूसरी ओर, हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक सेगमेंट वाली विडा वीएक्स 2 गो देश में काफी पॉपुलर ई-स्कूटर है. इसमें कंपनी के द्वारा 3.4 kWhr वाली बैटरी पैक ऑफर किया जाता है, जो रिमूवेबल है. इसमें 580 kW का चार्जर मिलता है, जिससे यह स्कूटर 3 घंटे 33 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है. सिर्फ 4.2 सेकंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपे हैं ये 5 कमाल के फीचर्स, काफी राइडर्स नहीं करते इस्तेमाल

TVS Orbiter V1 Vs Vida VX2 Go: फीचर्स और सेफ्टी 

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 में क्रिस्टल एलईडी हेडलैंप, बेस्ट-इन-क्लास एयरोडायनेमिक्स, 845mm लॉंग सीट, स्ट्रेट लाइन फुटबोर्ड और अपराइट हैंडलबार जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा सेफ्टी के तौर पर इसमें हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग, क्रैश एंड फॉल अलर्ट और जियोफेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें कनेक्टिविटी के लोए स्मार्टएक्सकनेक्ट लगा है, जिसे मोबाइल से जोड़ा जा सकता है. कनेक्टेड LCD क्लस्टर भी मिलेगा.

वहीं, Vida VX2 Go में 2 राइडिंग मोड, 27.2 लीटर अंडर सीट बूट स्पेस, रिवर्स पार्क मोड, प्लस रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा सेफ्टी के लिए फॉल अलर्ट, टो अलर्ट, कॉल एंड SMS अलर्ट, IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग, ब्रेकिंग सेटअप और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: जल्द आ रहा है Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर, लॉन्च से पहले जानें इसकी 5 खास बातें

TVS Orbiter V1 Vs Vida VX2 Go: कीमत और कलर ऑप्शन  

TVS Orbiter V1 की शुरुआती एक्स शोरूम दिल्ली में कीमत 84,500 रुपये है, जो कम बजट में आपके लिए जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है. वहीं, दूसरी ओर Vida VX2 Go की स्टार्टिंग एक्स शोरूम दिल्ली में प्राइस 95,000 रुपये है. 

ऑर्बिटर वी1 कुल 2 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उपलब्ध है, जबकि विडा वीएक्स2 गो में आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे. 


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola