2026 Bajaj Pulsar 125 की तस्वीरें आईं सामने, TFT कंसोल और मोनोशॉक समेत मिलेंगे ये अपडेट
2026 Bajaj Pulsar 125 (फोटो: YPS Bikers/YouTube)
2026 Bajaj Pulsar 125 की तस्वीरों से इसके नए अपडेट्स की जानकारी सामने आई है. बाइक में नया TFT कंसोल, Bluetooth कनेक्टिविटी, USB Type-C और Hazard Lights मिल सकते हैं. डिजाइन में LED हेडलाइट और टैंक समेत बदलाव होंगे.
2026 Bajaj Pulsar 125 की तस्वीरें इन दिनों ऑनलाइन सामने आ रही हैं. इन्हें देखकर बाइक में होने वाले बदलावों की काफी जानकारी मिल गई है. हालांकि, Bajaj ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई है, इसलिए कीमत को लेकर भी फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है. डिजाइन की बात करें तो नई Pulsar 125 में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. लेकिन फीचर्स के मामले में कंपनी ने कुछ जरूरी अपडेट जरूर किए हैं. आइए देखते हैं.
फीचर्स हुए अपडेटेड
इस बाइक में सबसे बड़ा बदलाव नया TFT कंसोल देखने को मिल रहा है. ये हाल ही में लॉन्च हुई Pulsar N160 SS जैसा ही नजर आता है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कीमत को ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए फुल Google Maps इंटीग्रेशन और Wi-Fi कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स शायद इसमें न मिले. इसके अलावा, बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और Hazard Lights भी दिखाई दिए हैं.

डिजाइन में हुए कई बदलाव
नई Pulsar में डिजाइन को पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं. इसमें नया LED हेडलाइट, अपडेटेड फ्यूल टैंक और नए टैंक एक्सटेंशन मिलेंगे. साथ ही, एग्जॉस्ट का डिजाइन भी बदल दिया गया है. बाइक की लुक बन चुकी Pulsar टेललाइट को भी थोड़ा ट्वीक किया गया है. इसके अलावा, पिलियन फुटपेग माउंट को नए डिजाइन में पेश किया गया है और रियर ब्रेक पेडल भी नया है. हालांकि, मौजूदा जनरेशन वाली बाइक में दिखने वाला CBS सिस्टम कवर इस टेस्ट बाइक पर नजर नहीं आया.
ये भी पढ़ें: 4 सितंबर को लॉन्च होगी Royal Enfield Himalayan 440, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
एक और दिलचस्प बदलाव फ्रंट नंबर प्लेट की पोजिशन में हुआ है. अब इसे हेडलैंप के ऊपर लगाया गया है. वहीं, अलॉय व्हील्स और LED इंडिकेटर्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस बाइक की तस्वीरों से एक और बात साफ होती है कि इसमें स्प्लिट सीट और स्प्लिट ग्रैब रेल्स दिए गए हैं. इससे बाइक का लुक पहले स्पॉट किए गए सिंगल-सीट वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी नजर आता है.
इंजन से लेकर सस्पेंशन तक, होंगे कई अपडेट
नई जनरेशन Pulsar 125 में कंपनी इंजन को भी अपडेट कर सकती है. उम्मीद है कि नया इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद चलेगा और बेहतर माइलेज भी दे सकता है. सस्पेंशन सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मौजूदा मॉडल में मिलने वाले ट्विन शॉक एब्जॉर्बर की जगह अब मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा. वजन को कंट्रोल में रखने के लिए बाइक में प्लास्टिक चेन कवर भी मिलेगा.

एक और बदलाव गियर शिफ्टर में किया गया है. नई Pulsar 125 में अब सिर्फ टो-ऑपरेटेड गियर शिफ्टर मिलेगा, जबकि मौजूदा मॉडल में हील-एंड-टो शिफ्टर दिया जाता है. हालांकि, बाइक के 17-इंच अलॉय व्हील्स को बरकरार रखा गया है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन मिलता रहेगा.
ये भी पढ़ें: TVS Apache RTR 160 2V में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं? शोरूम जाने से पहले जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










