2026 Tata Tiago का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? ₹4.69 लाख से शुरू कीमत में जानें किस मॉडल में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Updated:
विज्ञापन

Tata Tiago (Pic: Tata Motors)

नई Tata Tiago 2026 खरीदने का सोच रहे हैं? ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस कार के अलग-अलग वेरिएंट्स में से अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुनें. आर्टिकल में जानें किस मॉडल में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा.

विज्ञापन

यदि आप कम बजट में एक शानदार नई चमचमाती कार घर लाने की सोच रहे हैं और आपके दिमाग में 2026 मॉडल टाटा टियागो चल रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. स्मॉल फैमिली के लिए टियागो किफायती दाम में ठीक-ठाक पैकेज लेकर आती है, जो डेली यूज के लिए बेहतर ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 4.69 लाख रुपये है. नए टियागो में न्यू लुक, शानदार इंटीरियर और पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि इतने सारे मॉडल्स में से कौन-सा वेरिएंट चुनना बेहतर होगा? आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि किस मॉडल में आपको सबे ज्यादा फायदा होगा.

विज्ञापन

2026 Tata Tiago Smart

यदि आपका बजट ज्यादा टाइट है और आप एक मजबूत और सेफ्टी वाला कार लेना चाहते हैं, तो बेस मॉडल में स्मार्ट वेरिएंट बेहतर चॉइस हो सकती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है. सबसे गौर करने वाली बात यह है कि इतनी कम कीमत में भी टाटा ने इसके सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया है. इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे जरूरी फीचर्स मिलेंगे. हालांकि, इसमें आपको म्यूजिक सिस्टम और पावर विंडो जैसे आराम देने वाले फीचर्स के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

2026 Tata Tiago Pure एंड Pure Plus

आप थोड़ा एक्स्ट्रा पैसा खर्च करना चाहते हैं, तो प्योर एंड प्योर प्लस वेरिएंट आपके लिए बेस्ट हो सकता है. 2026 Tata Tiago Pure की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,49,990 रुपये है. इसमें आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, रियर कैमरा, क्रूज कंट्रोल और चारों पावर विंडो मिल जाती हैं. डेली ड्राइव के लिए जीतने फीचर्स चाहिए, वो सब इसमें मिलते हैं. इस वेरिएंट में 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, 2 स्पीकर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. इसलिए इसे पैसा वसूल वेरिएंट भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क

2026 Tata Tiago Pure Plus A

बजट में कुछ और लगाना चाहते हैं, तो टाटा टियागो का Pure Plus A पिछले दोनों वेरिएंट से बेहतर होगा. इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये है. इसमें टाटा की ओर से 6 एयरबैग्स, 20.32 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, HD रिवर्स पार्किंग, वायरलेस 3 एप्पलकारप्ले, डिजिटल आइसलैंड क्लस्टर, हैलो लाइटबार कनेक्टेड टेल लैंप, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग, हिल होल्ड कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलाईं जैसे फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में प्रीमियम फीचर्स का मजा चाहने वालों के लिए यह बेहतर ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: Tata Tiago की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट लो-बजट फैमिली फ्रेंडली कॉम्पैक्ट-हैचबैक कार

2026 Tata Tiago Creative और Creative Plus

अगर आपको कार में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स पसंद हैं, तो आप क्रिएटिव और क्रिएटिव प्लस वेरिएंट सेलेक्ट कर सकते हैं. इसमें आपको 10.25 इंच की बड़ी स्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, अलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है. क्रिएटिव की एक्स शोरूम प्राइस 6,99,990 रुपये है, जबकि क्रिएटिव प्लस की 7,29,990 रुपये है. इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर का ऑप्शन भी मिलेगा.

आपके लिए कौन-सा वेरिएंट सही?

लो बजट में बेसिक कार चाहिए तो बेस वेरिएंट चुनें. लेकिन यदि आपको एक ऐसी गाड़ी चाहिए जिसमें सभी जरूरी और आधुनिक फीचर्स हों, तो प्योर प्लस वेरिएंट आपको पैसों सबसे ज्यादा फायदा देगा. ग्राहकों के लिए वही सबसे प्रैक्टिकल और बेस्ट चॉइस बनता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola