Tata Tiago की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट लो-बजट फैमिली फ्रेंडली कॉम्पैक्ट-हैचबैक कार
Tata Tiago (Image: Tata Motors & Freepik)
कम बजट में एक शानदार फैमिली कार की तलाश है? टाटा टियागो आपकी जरूरतों को पूरा कर सकती है. यह आर्टिकल इसकी 3 खासियतों पर प्रकाश डालता है जो इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाती हैं.
यदि आप लो बजट में एक सुरक्षित, फीचर लोडेड, ट्रस्टेड ओर भरोसेमंद फैमिली कार लेने का प्लान बना रहे हैं, तो टाटा मोटर्स की शानदार कॉम्पैक्ट हैचबैक टियागो आपके लिए बढ़िया चॉइस बन सकती है. यह कार खासकर छोटी फैमिली वालों के लिए डिजाइन किया गया है, जो माइलेज के साथ-साथ फीचर्स ओर स्टाइलिश भी है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है. इसे बेस्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक फैमिली कारों में से एक कहा जाता है. ऐसे में इसकी खासियतों के बारे में जानना जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको Tata Tiago की 3 खासियतें बताएंगे, जिसके बाद सेलेक्शन करना थोड़ा आसान हो सकता हैं.
Tata Tiago: इंजन और परफॉर्मेंस
टाटा टियागो परफॉर्मेंस के मामले में जबरदस्त कार मानी जाती है और इसके पीछे की मुख्य वजह इसमें मिलने वाला दमदार इंजन है. टियागो में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर, रेवोट्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 86 हॉर्स पावर (PS) और 113 NM टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इसके अलावा यह फैक्ट्री फिटेड CNG विकल्प के साथ भी आती है, जो 74.5 PS पावर और 96.5 NM टॉर्क जेनरेट करता है. सीएनजी वेरिएंट भी 5-स्पीड मैनुअल (MT) और 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ आता है.
यह कार शुरुआती एक्सलरेशन और शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए काफी आरामदायक और आसान मानी जाती है. हालांकि, NVH लेवल्स शोर की वजह सामान्य ड्राइविंग के दौरान इंजन की आवाज और हल्का वाइब्रेशन होता है.
Tata Tiago: डिजाइन और स्टाइलिंग
इसका डिजाइन और स्टाइलिंग ही इसे एक फैमिली फ़्रेंडली कार बनाती है. स्लिक और शार्प का मिश्रण इसे अलग लुक देती है. इसमें चमकदार क्रोम एलीमेंट्स की जगह पर पियानो ब्लैक ट्रिम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इस हैचबैक को एक साफ-सुथरा और मॉडर्न लुक मिलता है. इसका फ्रंट एंड डिजाइन अपडेटेड Altroz जैसा लगता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra Thar EV की एंट्री तय? भारत में पेटेंट हुआ Vision T डिजाइन, 500Km+ रेंज और 4WD सिस्टम की उम्मीद
टियागो में कुछ नई कारों की तरह आगे और पीछे कनेक्टेड लाइटिंग का लुक दिया गया है. इसके न्यू अपडेटेड मॉडल में अब फॉग लैंप भी मिलते हैं, हालांकि, ये सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में ही यह फीचर उपलब्ध है. इसक अलावा यदि आप i-CNG चुनते हैं, तो ये वाले फीचर नहीं मिलेंगे. इसके सबसे टॉप वेरिएंट पेट्रोल+क्रिएटिव और क्रिएटिव +ट्रिम्स में 15 इंच वाले ड्यूअल अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि सबसे महंगे CNG क्रिएटिव में कवर वाले 14 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं.
Tata Tiago: सेफ्टी फीचर्स
टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार में फैमिली की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा है. इसे ग्लोबल NCAP से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स, EBD के साथ ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ISOFIX फॉर चाइल्ड, सभी के लिए रिमाइन्डर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सभी के लिए रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलते हैं. यदि आप टॉप वेरिएंट लेने की सोचते हैं, तो उसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (iTPMS), रियर व्यू कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए