Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क

Updated:
विज्ञापन

टाटा नेक्सॉन डार्क एडिशन (फोटो: tatamotors.com)

टाटा नेक्सॉन के Camo, Dark और Red Dark Edition में इंजन और मैकेनिकल सेटअप लगभग एक जैसा ही है. असली फर्क इनके लुक और फीचर्स में देखने को मिलता है. आइए जानते हैं, तीनों एडिशन एक-दूसरे से कितने अलग हैं.

विज्ञापन

समय-समय पर टाटा मोटर्स ने Nexon के कई स्पेशल एडिशन पेश किए हैं. खास बात यह है कि Nexon फिलहाल भारत की इकलौती कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें कंपनी की तरफ से तीन अलग-अलग स्पेशल एडिशन मिलते हैं. तीनों स्पेशल एडिशन में Nexon के वही इंजन और बाकी मैकेनिकल पार्ट्स मिलते हैं. फर्क बस इनके लुक और फीचर्स में है. आइए अब जरा डिटेल में जानते हैं कि Nexon के तीनों स्पेशल एडिशन में क्या खास है और ये एक-दूसरे से कितने अलग हैं.

Tata Nexon Camo Edition (टाटा नेक्सॉन कैमो एडिशन)

  • Tata Nexon Camo Edition को कंपनी ने अपनी Nexon रेंज में नए स्पेशल एडिशन के तौर पर उतारा है. इसे सीमित समय के लिए ही बाजार में रखा जाएगा. यह Creative+ और Fearless+ वेरिएंट पर बेस्ड है.
  • Camo Edition को Munnar Mist और Coorg Cloud जैसे दो खास कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसके फ्रंट फेंडर पर स्पेशल ‘Camo’ बैज दिया गया है. वहीं आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर Camo थीम वाली डिजाइन देखने को मिलती है.
  • केबिन में सबसे बड़ा बदलाव 12.3-इंच की टचस्क्रीन के रूप में किया गया है. यानी नॉर्मल Nexon में मिलने वाली 10.25-इंच स्क्रीन की जगह यहां बड़ी डिस्प्ले मिलेगी. इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड डैशकैम भी ऐड किया गया है.
  • इंजन के मामले में Camo Edition में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG, तीनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे. वहीं, गियरबॉक्स की बात करें तो कस्टमर्स मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ऑप्शन में से अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा

Tata Nexon Dark Edition (टाटा नेक्सॉन डार्क एडिशन)

  • Camo Edition के मुकाबले Nexon Dark Edition में कोई नया या खास फीचर नहीं जोड़ा गया है. कंपनी ने इसमें मौजूदा फीचर्स को ही बरकरार रखा है, लेकिन कार के लुक को अंदर और बाहर से पूरी तरह डार्क टच दिया है.
  • Nexon Dark Edition को बाहर से ऑल-ब्लैक लुक मिलता है. इसमें ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील, ब्लैक स्किड प्लेट और फ्रंट फेंडर पर ‘#Dark’ बैजिंग दी गई है.
  • केबिन की बात करें तो अंदर भी ब्लैक थीम ही देखने को मिलती है. इसमें ब्लैक लेदरेट सीट्स, ब्लैक डैशबोर्ड ट्रिम के साथ ब्लू इंसर्ट और ब्लू कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है.
  • Nexon Dark Edition को Creative+ और Fearless+ ट्रिम में खरीदा जा सकता है. यह पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन के विकल्पों के साथ उपलब्ध है, हालांकि इंजन का ऑप्शन वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगा.

Tata Nexon Dark Edition (टाटा नेक्सॉन रेड डार्क एडिशन)

  • Red Dark Edition में बाहर से वही ऑल-ब्लैक लुक देखने को मिलता है, जो Dark Edition में मिलता है. हालांकि, केबिन को ‘Carnelian Red’ कलर की लेदरेट सीट्स, रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग और मैचिंग रेड इंटीरियर एक्सेंट्स के साथ नया लुक दिया गया है.
  • इस एडिशन में भी कोई खास नया फीचर नहीं जोड़ा गया है. यह एक कॉस्मेटिक पैकेज है. यानी बदलाव सिर्फ कार के लुक और इंटीरियर में किए गए हैं.
  • Dark Edition की तरह Red Dark Edition में भी पेट्रोल, डीजल और CNG इंजन का ऑप्शन मिलता है. इसके साथ कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Maruti K10 Alto खरीदने का बना रहे हैं प्लान? शोरूम जाने से पहले जानें 2 फायदे और 2 नुकसान


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola