207km रेंज, 1840mm का लोडिंग डेक और 12.1kWh बैटरी, छोटे कारोबारियों के लिए काम की है ये इलेक्ट्रिक कार्गो
Bajaj Wego C90 (फोटो: bajajauto.com)
Bajaj Wego C90 छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए काम की इलेक्ट्रिक माल ढोने वाली गाड़ी है. इसमें 12.1kWh की बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 207km तक चल सकता है. इसकी कीमत ₹3.99 लाख से शुरू होती है.
भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन तेजी से बढ़ रहा है. अब इसका असर 3-व्हीलर सेगमेंट में भी साफ देखने को मिल रहा है. कई कंपनियां ऐसे इलेक्ट्रिक कार्गो गाड़ियां ला रही हैं, जो बिना धुआं किए रोजमर्रा के सामान ढोने का काम आसानी से कर सकते हैं. छोटे कारोबारियों के लिए Bajaj Wego C90 भी ऐसा ही एक ऑप्शन है.
इस इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन में 1840mm लंबा लोडिंग डेक दिया गया है, जिससे ज्यादा सामान रखने में आसानी होती है. इसमें 12.1kWh की बैटरी मिलती है. आइए जरा डिटेल में जानते हैं Bajaj Wego C90 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में. साथ ही, इसके अलग-अलग वेरिएंट और उनकी कीमतों पर भी नजर डालेंगे.
Bajaj Wego C90: प्राइस और वेरिएंट्स
Bajaj Wego C90 की कीमत ₹3.99 लाख से शुरू होकर ₹4.46 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. दोनों वेरिएंट की कीमत में अंतर मुख्य रूप से बैटरी और रेंज की वजह से है. यानी आप रोज कितनी दूरी तय करते हैं, उसके हिसाब से अपने लिए सही वेरिएंट चुन सकते हैं.
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो वेरिएंट मिलते हैं:
- Bajaj Wego C9009
- Bajaj Wego C9012
Bajaj Wego C90: स्पेसिफिकेशन्स
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
| मोटर टाइप | एडवांस्ड PMS मोटर |
| पावर | 5.5 kW |
| टॉर्क | 36 Nm |
| ग्रेडेबिलिटी | 34% |
| आगे और पीछे के ब्रेक | ड्रम ब्रेक |
| फ्रंट सस्पेंशन | टेलीस्कोपिक फोर्क टाइप |
| रियर सस्पेंशन | स्विंग आर्म के साथ हेलिकल कॉइल स्प्रिंग |
| टॉप स्पीड | 40 किमी/घंटा |
| सीट | प्रीमियम डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री |
| लाइटिंग | आगे और पीछे LED लाइट्स |
Bajaj Wego C90: बैटरी और रेंज
Bajaj Wego C90 में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. यानी रोज कितना चलाना है, उसके हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं. इसमें छोटी 9.2 kWh बैटरी करीब 149km की रेंज देती है. वहीं, 12.1 kWh वाली बैटरी फुल चार्ज में करीब 207km तक चल सकती है. इसमें LFP बैटरी दी गई है, जिसे लंबे समय तक लगातार और स्टेबल परफॉर्मेंस देने के हिसाब से तैयार किया गया है.
Bajaj Wego C90: परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर के बेस वेरिएंट में 4.5 kW और टॉप वेरिएंट में 5.5kW की मोटर दी गई है. इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. यानी इसे चलाते समय बार-बार गियर बदलने की झंझट नहीं रहती. इसमें 2-स्पीड सेटअप दिया गया है, जो ट्रैफिक में चलने या सामान लादकर सफर करने के दौरान काफी काम आता है.
इसके अलावा, इसमें Eco, Power, Climb और Park Assist जैसे तीन ड्राइव मोड मिलते हैं. जरूरत के हिसाब से मोड बदलकर गाड़ी के परफॉर्मेंस को एडजस्ट किया जा सकता है.
Bajaj Wego C90: डाइमेंशन्स
इसमें 1840mm का डेक स्पेस मिलता है, जिसमें पैकेज, किराने का सामान और छोटे-मोटे माल आसानी से रखा जा सकता है. वहीं, 2274mm का व्हीलबेस तंग शहर की गलियों में इसे आसानी से चलाने में मदद करता है. सामान लोड होने के बाद भी इसकी पकड़ और बैलेंस बेहतर बना रहता है.
Bajaj Wego C90: सेफ्टी
Wego C90 में ड्राइविंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए कुछ काम के फीचर्स दिए गए हैं. चढ़ाई या ढलान वाली सड़क पर हिल होल्ड असिस्ट काफी मदद करता है, खासकर जब गाड़ी पर ज्यादा सामान लदा हो. वहीं, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग से गाड़ी धीमी करते समय बैटरी को भी थोड़ा चार्ज किया जाता है.
कार्गो चलाते समय अगर इसके पलटने जैसी सिचुएशन बनती है, तो Roll-Over Detection फीचर सेफ्टी बढ़ाने में मदद करता है. इससे राइड के दौरान स्कूटर को ज्यादा स्टेबल रखने में मदद मिलती है.
वहीं, Anti-Theft फीचर चोरी की चिंता को थोड़ा कम करता है. खास बात यह है कि इसमें RCD केबल खोने की टेंशन भी नहीं रहती, जिससे रोजाना यूज थोड़ा आसान हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए