सिंगल चार्ज में 150+km रेंज, 3 घंटे में बैटरी फूल और 35 लीटर स्टोरेज... अगस्त में 52 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

बजाज चेतक की बिक्री में जबरदस्त उछाल (Pic: Bajaj)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगस्त में 52,248 यूनिट्स की बंपर बिक्री हुई. 153 किमी रेंज, 3 घंटे में फुल चार्जिंग और 35 लीटर स्टोरेज वाले इस स्कूटर के बारे में जानें.

विज्ञापन

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड एक बार फिर से आसमान छू रही है. अगर बीते महीने यानी अगस्त 2026 के आंकड़ों की बात करें तो बजाज चेतक ने एक बार फिर शानदार पोजिशन हासिल कर ली है. बजाज चेतक को बीते महीने कुल 52,248 नए ग्राहक मिले. इस दौरान सालाना आधार पर चेतक की बिक्री में 272.83 पर्सेंट की धमाकेदार बढ़ोतरी देखी गई. जबकि पिछले साल इसी महीने यानी अगस्त 2025 में यह आंकड़ा केवल 14,014 यूनिट्स का था. आइए इस खास इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानते हैं. 

विज्ञापन

बजाज चेतक का दमदार बैटरी और शानदार रेंज

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसके नए मॉडल में 3.5 kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है. इस बैटरी के साथ यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 153 किलोमीटर की रेंज देता है. लंबी रेंज होने के कारण यह डेली के कामों और ऑफिस जाने के लिए एकदम सही है. इसे चार्ज करना भी काफी आसान है. कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज होने में मात्र 3 घंटे का समय लगता है. यानी आप इसे रात में या ऑफिस में काम करते हुए आसानी से प्लग इन करके चार्ज कर सकते हैं.

बजाज चेतक का स्टोरेज और फीचर्स

बजाज चेतक में आपको 35 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. इस स्टोरेज में आप अपना हेलमेट, बैग और अन्य जरूरी सामान बहुत ही आसानी से रख सकते हैं. इसके अलावा, स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें डिजिटल ओडोमीटर, रिवर्स असिस्ट, जियो फेंसिंग और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. इसके कलर फुल टीएफटी डिस्प्ले पर आप कॉल और एसएमएस अलर्ट भी देख सकते हैं. स्कूटर की पूरी बॉडी स्टील से बनी है, जो इसे मजबूती देती है.

ये भी पढ़ें: Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च: 145 km की रेंज और ₹1.35 लाख शुरुआती कीमत, मात्र ₹5,000 में शुरू हुई बुकिंग

बजाज चेतक की परफॉर्मेंस और रफ्तार

परफॉर्मेंस की बात करें तो, चेतक में दमदार बीएलडीसी (BLDC) मोटर का इस्तेमाल किया गया है. यह मोटर स्कूटर को बेहतरीन पिकअप देती है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है. यानी आप ट्रैफिक में और हाइवे पर भी अच्छी स्पीड से सफर कर सकते हैं. सस्पेंशन और ब्रेकिंग के मामले में भी यह स्कूटर काफी सुरक्षित है. इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो तेज रफ्तार में भी गाड़ी को कंट्रोल में रखता है.

ये भी पढ़ें: फुल बैटरी में 178km रेंज का दावा, 3.8kWh बैटरी और 38 लीटर स्पेस... मार्केट में जमकर बिक रहा इस कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज चेतक की कीमत कितनी है?

अगर कीमत की बात करें तो, बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग-अलग वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है. इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको करीब 1.57 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. कंपनी इसके साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है.

बजाज चेतक किन लोगों के लिए है बेस्ट?

कुल मिलाकर देखा जाए तो बजाज चेतक ने अपने बेहतरीन लुक और खासियतों के दम पर लोगो के दिलो में एक खास जगह बना ली है. इसकी मजबूत स्टील बॉडी और 153 किलोमीटर की शानदार रेंज इसे अन्य कंपनियों के मॉडल्स से काफी अलग बनाती है. अगस्त 2026 की बंपर बिक्री इस बात का सबूत है कि लोग पेट्रोल की बढती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर तेजी से भरोसा कर रहे हैं और बजाज चेतक उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतर रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola