Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा

Updated:
विज्ञापन

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट (फोटो: mahindra.com)

Mahindra Scorpio N Facelift को नए प्रीमियम केबिन, 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है. डिजाइन में मामूली बदलाव हुए हैं, जबकि इंजन पहले जैसा ही है.

विज्ञापन

चार साल पहले लॉन्च हुई Mahindra Scorpio N को अब 2026 के लिए नया अपडेट मिला है. कंपनी ने इस SUV के फेसलिफ्ट मॉडल में केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया है, कई नए फीचर्स जोड़े हैं और एक्सटीरियर में भी हल्के-फुल्के बदलाव किए हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि नई Scorpio N फेसलिफ्ट पुराने मॉडल से कितनी अलग है, तो नीचे हमने इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर, फीचर्स, इंजन और कीमत तक हर बड़े बदलाव को समझा आया है. आइए देखते हैं.

डिजाइन में क्या बदला?

  • अगर बाहर से देखें तो नई Mahindra Scorpio N Facelift में बहुत बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. 
  • सबसे बड़ा बदलाव इसके नए ड्यूल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील्स हैं. इनके अलावा बाकी डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है. 
  • SUV में पहले की तरह दमदार और बॉक्सी लुक मिलता है. 
  • इसमें मजबूत बंपर, सामने 6 पट्टियों वाली ग्रिल, LED लाइट्स, रूफ रेल्स और बॉडी पर लगी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है. वहीं, खिड़कियों के पास दिया गया 'स्कॉर्पियन टेल' क्रोम डिजाइन इसकी स्टाइल को और बेहतर बनाता है.
फोटो: mahindra.com
फोटो: mahindra.com

केबिन में क्या-क्या नया मिला?

  • सबसे बड़ा अपडेट इसका नया 12.3-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसने पहले वाले 9-इंच डैश-इंटीग्रेटेड डिस्प्ले की जगह ली है. 
  • नई स्क्रीन की वजह से सेंटर कंसोल का डिजाइन भी बदला गया है और कुछ नए स्विच भी जोड़े गए हैं. 
  • इसके अलावा, पहले मिलने वाले वर्टिकल AC वेंट्स की जगह अब हॉरिजॉन्टल एयर वेंट्स दिए गए हैं. इन्हें इंफोटेनमेंट स्क्रीन के ठीक नीचे लगाया गया है.

फीचर्स और सेफ्टी में हुए बड़े अपडेट

  • सबसे बड़ा बदलाव सनरूफ में किया गया है. पहले जहां इसमें सिंगल-पेन सनरूफ मिलती थी, वहीं अब इसकी जगह बड़ी पैनोरमिक सनरूफ दी गई है.
  • पहले मिलने वाला 7-इंच MID के साथ सेमी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब हटाकर नया 10.25-इंच का पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. 
  • आगे बैठने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अब 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है.
  • नई Scorpio N फेसलिफ्ट में अब 'Adventure Statistics' नाम का नया फीचर भी दिया गया है. इसकी इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर आपको इंजन की परफॉर्मेंस, गाड़ी कितनी झुक रही है (रोल और पिच), कंपास, ऊंचाई (अल्टीमीटर) और G-फोर्स जैसी कई जरूरी जानकारियां एक ही जगह पर देखने को मिलती हैं.
  • सेफ्टी के लिए अब इसमें पुराने फ्रंट और रियर कैमरों की जगह 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
फोटो: mahindra.com
फोटो: mahindra.com

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या बदलाव है?

  • Scorpio N फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह ही दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. 
  • पहला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 204hp की पावर देता है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह 370Nm टॉर्क और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 380Nm टॉर्क जनरेट करता है.
  • दूसरा 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दो अलग-अलग ट्यूनिंग में आता है. लोअर वेरिएंट्स में यह 132hp की पावर और 300Nm टॉर्क देता है, जबकि हाई वेरिएंट्स में यही इंजन 175hp की पावर और 370Nm टॉर्क जनरेट करता है. ऑटोमैटिक वर्जन में इसका टॉर्क बढ़कर 400Nm हो जाता है.
  • ड्राइव सिस्टम की बात करें तो डीजल इंजन के कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स, जैसे Z4 से ऊपर और टॉप-एंड Z8T व Z8L में ही 4x4 का ऑप्शन मिलता है. बाकी सभी वेरिएंट्स, जिनमें पेट्रोल मॉडल भी शामिल हैं, रियर-व्हील ड्राइव (RWD) के साथ आते हैं. 
  • कस्टमर्स अपनी जरूरत के हिसाब से 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स चुन सकते हैं.

कितनी बढ़ी नई Scorpio N Facelift की कीमत?

  • अगर कीमत की बात करें, तो नई Scorpio N Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है. यानी एंट्री-लेवल वेरिएंट अब पहले से 20,000 रुपये महंगा हो गया है.
  • टॉप-एंड Z8L 7-सीटर डीजल-ऑटोमैटिक 4x4 वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल के मुकाबले 54,000 रुपये ज्यादा है. 
  • कुल मिलाकर, आप कौन-सा वेरिएंट चुनते हैं, उसके हिसाब से नई Scorpio N Facelift की कीमत पुराने मॉडल की तुलना में 20,000 रुपये से लेकर 83,500 रुपये तक बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? जानें किसपर होगी कितनी बचत


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola