59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Ambassador Restomod Viral Video

हिंदुस्तान एंबेसडर (Photo: @DajishP/YouTube)

एक पुरानी Hindustan Ambassador को मॉडिफाई करके उसे पूरी तरह नई पहचान दी गई है. इसमें Skoda का पावरफुल इंजन और Mercedes का गियरबॉक्स लगाया गया है. इससे यह क्लासिक कार अब हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस देने लगी है। आइए देखते हैं वीडियो.

विज्ञापन

Hindustan Ambassador भारतीय ऑटोमोबाइल हिस्ट्री की सबसे आइकॉनिक कारों में से एक रही है. एक समय ऐसा था जब यह सड़कों पर पूरी तरह छाई हुई थी. लेकिन 2014 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया. इसके बावजूद आज भी यह कार लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है. कई लोग इसे आज भी स्टॉक और कंडीशन में संभालकर रखते हैं. वहीं कुछ लोग इसे मॉडिफाई करके नया लुक दे देते हैं. ऐसी ही एक यूनिक मॉडिफाइड Ambassador सामने आया है, जिसे देखकर हर कार लवर हैरान रह जाएगा. इस कार में Skoda का इंजन लगाया गया है और Mercedes का गियरबॉक्स यूज किया गया है. इससे यह क्लासिक कार अब एक दमदार और अनोखी मशीन बन गई है.

इस एंबेसडर में इंजन से लेकर गियरबॉक्स तक सब कुछ बदला

यह वीडियो Dajish P के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. यह कार राधाकृष्णन की है. उन्होंने इसे खास तौर पर इस तरह मॉडिफाई किया है कि पुरानी जनरेशन की Ambassador कारों में आने वाली आम दिक्कतों को समझा और ठीक किया जा सके. हाल ही में उन्होंने सबसे बड़ा बदलाव करते हुए कार का इंजन ही बदल दिया. अब इसमें स्टॉक इंजन की जगह Skoda Octavia का 1.9-लीटर टर्बो-डीजल इंजन फिट किया गया है.

इतना ही नहीं, उन्होंने गियरबॉक्स भी पूरी तरह से बदल दिया है. काफी टेस्टिंग के बाद इसमें Mercedes-Benz W203 से लिया गया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन फिट किया गया है. इसके साथ ही डिफरेंशियल को भी अपग्रेड करते हुए Tata Sumo का यूनिट लगाया गया है. जिससे कार की परफॉर्मेंस और मजबूती दोनों काफी बेहतर हो गई हैं.

मॉडिफिकेशन के बाद 120 km/h की स्पीड

यह पूरा काम एक ऐसे वर्कशॉप में किया गया है जो पहले से ही Ambassador सेडान को रिपेयर करने के लिए जाना जाता है. मालिक का कहना है कि अब यह कार पहले से कहीं ज्यादा रिफाइंड फील देती है. मॉडिफिकेशन के बाद वे इसे कई लंबी हाईवे ट्रिप्स पर भी ले जा चुके हैं. यह आसानी से 80-110 km/h की स्पीड पर आराम से क्रूज कर सकती है और एक बार तो उन्होंने 120 km/h तक की टॉप स्पीड भी हासिल की है.

बाहर से कितनी बदली है ये गाड़ी?

बाहरी लुक की बात करें तो यह अभी भी एक रेगुलर Hindustan Ambassador जैसी ही दिखती है. लेकिन इसमें कई खास बदलाव किए गए हैं. इसमें कस्टम क्रोम मेश ग्रिल, रेट्रो स्टाइल हेडलैम्प्स के साथ सिल्वर सराउंड और क्रोम बंपर दिए गए हैं. इसमें Mark 1 और Mark 4 Ambassador के भी एलिमेंट्स मिलते हैं. साथ ही इसमें Kia Seltos के 16-इंच अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं. कलर भी काफी खास है. दूर से यह काला शेड लगता है. लेकिन असल में यह Toyota Innova Hycross का ‘Black Ageha Mica Metallic’ पेंट है.

इंटीरियर में क्या-क्या हुए बदलाव?

इंटीरियर में तो पूरी तरह बदलाव कर दिया गया है. इसमें Ford Fiesta का डैशबोर्ड लगाया गया है, जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फॉक्स वुड फिनिश, Skoda Laura की इलेक्ट्रिक सीट्स, एंबियंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा और Honda का स्टीयरिंग व्हील तक शामिल है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक ORVMs, अच्छा साउंड सिस्टम और एसी जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola