लगातार दो महीने से बिक्री में नंबर 1 बनी हुई है Mahindra की ये EV, Punch EV और Windsor भी रह गईं पीछे

Updated:
विज्ञापन

Mahindra XEV 9S (फोटो: mahindraelectricsuv.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

20 लाख रुपये से ज्यादा कीमत होने के बाद भी Mahindra XEV 9S लोगों को खूब पसंद आ रही है. यह लगातार दूसरे महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई. अगस्त में इसने Tata Punch EV और MG Windsor को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Mahindra की XEV 9S इलेक्ट्रिक कार ने बिक्री के मामले में बड़ा कमाल किया है. इसकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा होने के बावजूद अगस्त 2026 में यह लगातार दूसरे महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई. इसने अपने से काफी सस्ती Tata Punch EV और MG Windsor को भी पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Vahan के रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक, अगस्त में Mahindra XEV 9S की 3,743 यूनिट्स रजिस्टर हुईं. दूसरे नंबर पर Tata Punch EV रही, जिसकी 3,468 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसमें पुराने जनरेशन की Punch EV की 38 यूनिट्स भी शामिल हैं. वहीं, MG Windsor 3,224 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही.

जुलाई में भी सबसे ज्यादा बिकी थी Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S की शुरुआती कीमत 20.65 लाख रुपये है. इसके बावजूद लोगों ने इसे खूब खरीदा. खास बात यह है कि यह सिर्फ अगस्त में ही नहीं, बल्कि जुलाई में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार थी. जुलाई में XEV 9S की 4,044 गाड़ियां रजिस्टर हुई थीं. उस समय MG Windsor की 4,019 और Tata Punch EV की 3,983 गाड़ियां रजिस्टर हुई थीं.

ये भी पढ़ें: टर्बो-पेट्रोल इंजन, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स... धड़ाधड़ बुक हो रही Maruti Suzuki की ये SUV, डेढ़ महीने पहले हुई थी लॉन्च

79 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स की सबसे ज्यादा डिमांड

XEV 9S की बिक्री के आंकड़ों के साथ इसके अलग-अलग वेरिएंट की डिमांड भी काफी दिलचस्प रही. अगस्त में रजिस्टर हुईं कुल 3,743 XEV 9S में से 3,026 यूनिट्स 79 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की थीं. यानी कुल बिक्री में करीब 81 परसेंट हिस्सेदारी बड़ी बैटरी वाले मॉडल्स की रही. वहीं, Pack Two Above सबसे ज्यादा बिकने वाला कॉन्फिगरेशन रहा, जिसकी दोनों बैटरी ऑप्शन को मिलाकर 1,277 यूनिट्स रजिस्टर हुईं. 79 kWh बैटरी वाले लाइनअप में Pack Three Above सबसे आगे रहा, जिसकी 990 यूनिट्स की बिक्री हुई.

इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि XEV 9S सिर्फ अपने सबसे सस्ते वेरिएंट की वजह से बिक्री के मामले में आगे नहीं है. कस्टमर्स ने इसके ज्यादा बैटरी कैपेसिटी और फीचर्स वाले महंगे वेरिएंट्स को भी जमकर खरीदा है.

Punch EV ने Windsor को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान

अगस्त में बिक्री के आंकड़ों में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिला. Mahindra के बाद Tata Punch EV ने 3,468 रजिस्ट्रेशन के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया. इसमें पुराने मॉडल की बची हुई 38 यूनिट्स भी शामिल हैं, जबकि मौजूदा जनरेशन की Punch EV की अकेले 3,430 यूनिट्स रजिस्टर हुईं. Punch EV के Empowered+ S वेरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा रही. इस वेरिएंट की 1,843 यूनिट्स बिकीं, जो मौजूदा जनरेशन की कुल बिक्री के आधे से भी ज्यादा है.

वहीं, MG Windsor की बिक्री में गिरावट देखने को मिली. जुलाई में जहां इसकी 4,019 यूनिट्स रजिस्टर हुई थीं, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा घटकर 3,224 रह गया. यानी इसकी बिक्री में 19.8 परसेंट की गिरावट आई, जो टॉप 3 मॉडल्स में सबसे ज्यादा रही.

ये भी पढ़ें: अगस्त में Maruti की ये कार बिकी ताबड़तोड़, करीब 5 लाख रुपए है कीमत और 25 से ज्यादा की माइलेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola