न स्कूटर, न कार... 3 पहियों वाली ये नई EV देती है 100Km की रेंज, जानें BeiGo X4 की कीमत और खासियत

Updated:
विज्ञापन

iGowise BeiGo X4 (फोटो: igowise.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंगलुरु की iGowise Mobility ने अपनी अनोखी 3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी BeiGo X4 लॉन्च की है. इसमें 100Km की रेंज, एंटी-टॉपल टिल्टिंग टेक्नोलॉजी और ट्रिपल डिस्क ब्रेकिंग मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये है.

विज्ञापन

बेंगलुरु की EV कंपनी iGowise Mobility ने अपनी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी BeiGo X4 लॉन्च की है. यह गाड़ी देखने में स्कूटर और थ्री-व्हीलर का मिक्सचर लगती है. इसमें टू-व्हीलर की तरह आसानी से मोड़ने की सुविधा मिलती है, वहीं तीन पहिए होने की वजह से यह ज्यादा बैलेंस रहती है. कंपनी दिवाली के आसपास इसकी डिलीवरी शुरू करने वाली है और इस वित्त वर्ष के खत्म होने तक 1,000 गाड़ियां बेचने का टारगेट रखा है.

विज्ञापन

पहले 300 कस्टमर्स के लिए खास शुरुआती कीमत

इस इलेक्ट्रिक ट्राइक को कंपनी पहले 300 कस्टमर्स के लिए खास शुरुआती कीमत पर पेश करेगी. इन कस्टमर्स को इनवाइट-ओनली प्रोग्राम के तहत इसे सिर्फ 1.25 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा. इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 1.56 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो जाएगी.

100Km रेंज और ट्रिपल डिस्क ब्रेकिंग से लैस है BeiGo X4

BeiGo X4 में IDC सर्टिफाइड 100 km की रेंज मिलने का दावा किया गया है. कंपनी का कहना है कि इसकी खास HomeSwft 72V आर्किटेक्चर की मदद से इसे घर के नॉर्मल पावर कनेक्शन से करीब 100 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. सेफ्टी के लिए इसमें ट्रिपल-डिस्क कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है, जबकि पीछे दो पहिए होने की वजह से सड़क पर बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

iGowise के फाउंडर श्रवण अप्पना का कहना है कि छोटे EV कम एनर्जी खर्च करते हैं, सड़क पर कम जगह लेते हैं और भारी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मुकाबले छोटी बैटरी से भी काम चला सकते हैं. यही वजह है कि ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले शहरों में रोजाना आने-जाने के लिए ऐसे छोटे EV काफी काम के हो सकते हैं.

एंटी-टॉपल टेक्नोलॉजी से मिलेगी बेहतर बैलेंसिंग

BeiGo X4 में iGowise की खास एंटी-टॉपल टिल्टिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. इसकी मदद से गाड़ी का ऊपरी हिस्सा राइडर के साथ बाइक की तरह आसानी से झुक सकता है, जबकि पीछे दिए गए दो पहिए बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देते हैं. कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन कम स्पीड पर गाड़ी चलाने, खराब सड़कों और फिसलन वाले रास्तों पर राइडर का कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मदद करेगा.

1.5 लाख KM टेस्टिंग के बाद सड़कों पर उतरा BeiGo X4

iGowise का दावा है कि इस व्हीकल को तैयार करने में कंपनी ने 5 साल से ज्यादा समय तक रिसर्च और डेवलपमेंट किया है. इस दौरान 50 से ज्यादा प्रोटोटाइप बनाए गए और इसे अलग-अलग तरह की भारतीय सड़कों पर करीब 1.5 लाख किलोमीटर तक चलाकर टेस्ट किया गया.

BeiGo X4 को ICAT और ARAI से सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है. यह CMVR नियमों और AIS-156 बैटरी सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करता है. खास बात यह है कि कंपनी के पास व्हीकल के डिजाइन और बैलेंसिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े 12 पेटेंट भी हैं.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर चलेगा 178km, मिलेगी 75km/h की टॉप स्पीड, मार्केट में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola