iPhone Duo के बजट में आप खरीद सकते हैं ये फैमिली कारें, लिस्ट में Maruti Suzuki Alto K10 भी शामिल

Updated:
विज्ञापन

iPhone Duo के बजट में आप खरीद सकते हैं ये कारें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Apple ने iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत करीब 3 लाख से शुरू होती है और 4 लाख 50 हजार तक जाती है. इतनी कीमत में आप कुछ बजट 5-सीटर फैमिली कारें खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो कारें?

विज्ञापन

Apple ने लंबे इंतजार के बाद अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo पेश कर दिया है. फोन का 2TB स्टोरेज वाला मॉडल भारत में ₹4,49,900 की कीमत पर लॉन्च हुआ है. इस कीमत को सुनकर लोगों में 2 ओपिनियन हैं. पहला कि जो अमीर आदमी है, उसका ओपिनियन है, कि ये नई तकनीक है तो ट्राई करना बनता है. और दूसरा, जो आम आदमी है वो कह रहा है कि इतने पैसे में तो एक कार आ जाएगी.

विज्ञापन

तो आज हम उन्हीं आम आदमी की बात करेंगे जो ये कह रहे हैं कि iPhone Duo लेने से अच्छी एक कार ले ली जाए. तो देखते हैं कौन सी ऐसी कारें हैं, जो आप इस फोन के बजट में ले सकते हैं.

Maruti Suzuki Alto K10

इस लिस्ट में सबसे पहले Maruti Suzuki की Alto K10 है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.69 लाख है. यानी iPhone Duo 2TB की कीमत से करीब ₹80 हजार कम में यह 5-सीटर कार खरीदी जा सकती है. कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली इस कार में शार्प फ्रंट ग्रिल, डुअल-टोन इंटीरियर और 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है.

सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 67 PS की पावर देता है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. ARAI की मानें तो इस गाड़ी का पेट्रोल वेरिएंट करीब 24.39-24.90 किमी/लीटर तक माइलेज देता है, जबकि CNG वर्जन में करीब 33.85 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.

ये भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift: 14 अक्टूबर को होगी नई ग्लैंजा की एंट्री, मिलेगा Z12E इंजन और Level-2 ADAS, Baleno से कितनी होगी अलग?

Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3.49 लाख है. इसका बॉक्सी डिजाइन और माइक्रो-SUV जैसा स्टांस इसे दूसरी बजट कारों से अलग बनाता है. इसमें 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जो खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी उपयोगी साबित होता है.

कार के केबिन में सेंटर-माउंटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्टप्ले कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, EBD और ESP जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

S-Presso में 1.0-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ARAI के अनुसार इस गाड़ी के पेट्रोल वेरिएंट में करीब 24.76-25.30 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट में करीब 32.73 किमी/किग्रा तक माइलेज मिलता है.

Renault Kwid

Renault Kwid की शुरुआती कीमत करीब ₹4.50 लाख एक्स-शोरूम है. यानी इसकी कीमत iPhone Duo 2TB के लगभग बराबर है. हालांकि, फोन की कीमत के आसपास खर्च करके खरीदार को यहां एक पूरी 5-सीटर कार मिल जाती है.

Kwid को SUV-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है. इसमें स्प्लिट हेडलैंप्स और LED DRLs जैसे डिजाइन एलिमेंट मिलते हैं. केबिन में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलता है. कार में बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और ESP जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68 PS की पावर जनरेट करता है. इंजन के साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. ARAI की मानें तो इस गाड़ी का माइलेज करीब 21.46-22.30 किमी/लीटर तक है.

फोन या कार, क्या है बेहतर डील?

₹4,49,900 में iPhone Duo 2TB निश्चित तौर पर प्रीमियम टेक्नोलॉजी और बड़ा स्टोरेज देने वाला स्मार्टफोन है. लेकिन इसी बजट में Alto K10 और S-Presso जैसी कारें खरीदने पर आपको सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि परिवार के लिए 5-सीटर ट्रांसपोर्ट, बेहतर स्पेस और रोजमर्रा की मोबिलिटी मिलती है.

हालांकि, ध्यान रखना जरूरी है कि ऊपर बताई गई कारों की कीमतें एक्स-शोरूम हैं. ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क जुड़ने के बाद कीमत बढ़ जाएगी. ऐसे में खरीदारी का फैसला जरूरत, बजट और इस्तेमाल के हिसाब से करना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर सिर्फ जीरो देखना काफी नहीं, फ्यूल भरवाते समय जरूर चेक करें डेंसिटी, ऐसे पकड़ें मिलावट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola