Hyundai Creta चलाकर-चलाकर भर गया मन? अपग्रेड के लिए ये 5 EV कारें होंगी सबसे बेहतर ऑप्शन
हुंडई क्रेटा से अपग्रेड के लिए 5 बेहतर EV (Pic: Hyundai)
अगर आप अपनी Hyundai Creta से अपग्रेड करना चाहते हैं और इलेक्ट्रिक कार की ओर बढ़ना चाहते हैं, तो ये 5 मॉडल आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. ये कारें शानदार रेंज और परफॉरमेंस के साथ आती हैं.
हुंडई क्रेटा भारत मे सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारो मे से एक है. यह SUV देश में काफी समय से बिक रही है और अपनी लॉन्च के कुछ ही समय बाद यह ब्रांड के लिए एक मेन प्लेयर और कमाई का बड़ा जरिया बन गई है. हालांकि, बदलते समय के साथ कई गाड़ी मालिक और खरीदार अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ झुक रहे है.
अगर आपके पास पेट्रोल या डीजल से चलने वाली हुंडई क्रेटा है और आप इलेक्ट्रिक कार मे अपग्रेड करने की योजना बना रहे है, या फिर इसी बजट या थोड़े ऊपर के बजट मे बेहतर EV ऑप्शन देख रहे है, तो ये 5 खास मॉडल है जिन पर आप विचार कर सकते है.
Hyundai Creta EV
हुंडई क्रेटा EV पेट्रोल-डीजल वाली क्रेटा से सीधा अपग्रेड है. यह इलेक्ट्रिक SUV आपको हुंडई ब्रांड के साथ बनाए रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मे आसानी से शिफ्ट होने का मौका देती है. क्रेटा EV मे पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसी ही प्रैक्टिकैलिटी, जाना-पहचाना केबिन और ऊंची ड्राइविंग पोजीशन मिलती है, लेकिन यह एक साइलेंट, स्मूथ और तेज इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आती है. क्रेटा EV मे 51.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 473 किमी की रेंज देने का दावा करता है.
Tata Curvv EV
टाटा कर्व EV लुक और स्टाइल के मामले मे एक बड़ा कदम आगे बढ़ाती है, जो ज्यादा प्रीमियम अहसास और बेहतर परफॉरमेंस का वादा करती है. यह आम बॉक्स जैसी दिखने वाली SUVs से अलग नजर आती है. टाटा कर्व EV अपने कूपे SUV डिजाइन की वजह से सड़क पर काफी अलग और शानदार दिखती है. क्रेटा के मुकाबले इसका डिजाइन हवा के दबाव को कम करने मे ज्यादा बेहतर है. इसके टॉप मॉडल्स मे 55 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल मे बेहतरीन रेंज, बड़ा बूट स्पेस और फास्ट चार्जिंग की सुविधा देता है.
Maruti Suzuki e Vitara
मारुति सुजुकी e विटारा मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. इसे किसी पेट्रोल-डीजल कार से बदलने के बजाय खास तौर पर इलेक्ट्रिक गाडियो के लिए बने प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. यह दो मोटर वाले AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सेटअप के साथ आती है. इस इलेक्ट्रिक SUV मे बड़ा बैटरी पैक मिलता है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज का दावा करता है. साथ ही, यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव क्रेटा के मुकाबले सड़क पर बहुत बेहतर ग्रिप और पकड़ देती है.
Mahindra BE 6
महिंद्रा BE 6 भविष्य के डिजाइन वाली और बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाली इलेक्ट्रिक SUV है, जिसने भारत मे लॉन्च के बहुत कम समय मे ही बड़ी सफलता हासिल की है. यह दमदार परफॉरमेंस, आधुनिक स्टाइलिंग, मजबूत सेफ्टी, शानदार रोड प्रेजेंस और बड़ा बैटरी पैक देती है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 682 किमी तक की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है.
ये भी पढ़ें: iPhone Duo के बजट में आप खरीद सकते हैं ये फैमिली कारें, लिस्ट में Maruti Suzuki Alto K10 भी शामिल
Mahindra XEV 9S
महिंद्रा XEV 9S महिंद्रा की पहली ऐसी थ्री-रो वाली, 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है जिसे शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक कार के तौर पर डिजाइन किया गया है. इसे महिंद्रा के खास INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है और यह लोकप्रिय XUV 7XO के ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार के रूप मे काम करती है. यह एक आधुनिक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV का विकल्प देती है, जिसमे आधुनिक तकनीक, भविष्य के डिजाइन वाली इंटीरियर स्क्रीन और लंबी दूरी तय करने की पावर मिलती है, और यह कार के इस्तेमाल को भी आसान बनाए रखती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए