चीनी EV ने दोहराया Mercedes का 16 साल पुराना फेमस टनल स्टंट, दीवार पर उल्टी दौड़ी SUV, देखें वीडियो
चीनी EV ने किया टनल लूप स्टंट (फोटो: CarNewsChina/YouTube)
चीनी कंपनी Voyah ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Passion S के साथ एक हैरान करने वाला स्टंट किया है. कंपनी ने Mercedes-Benz SLS AMG के मशहूर टनल लूप स्टंट को दोहराया. SUV ने 130 km/h की स्पीड से सुरंग में 360 डिग्री का पूरा चक्कर लगाया है.
चीनी EV कंपनियां अब सिर्फ कम कीमत और नई टेक्नोलॉजी के दम पर ही सुर्खियां नहीं बटोर रहीं. ये कंपनियां अब अपनी कारों की पावर दिखाने के लिए बड़े-बड़े स्टंट भी कर रही हैं. हाल ही में BYD की Yangwang U9 ने 496.22 km/h की स्पीड पकड़कर दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार होने का रिकॉर्ड बनाया था. अब Dongfeng की कंपनी Voyah भी सुर्खियों में है. कंपनी ने अपनी नई Passion S इलेक्ट्रिक SUV से वही मशहूर टनल लूप स्टंट किया, जिसके लिए Mercedes-Benz SLS AMG जानी जाती है. आइए देखते हैं वीडियो.
देखें वीडियो
कैसे टनल की दीवार पर पूरा लूप कर गई SUV?
Dongfeng के मुताबिक, यह स्टंट वुहान की एक बंद टेस्ट टनल में किया गया. खास बात यह रही कि इसके लिए स्टैंडर्ड प्रोडक्शन-स्पेक Voyah Passion S का यूज हुआ था. यानी कार में न तो कोई खास मॉडिफिकेशन किया गया और न ही वजन कम किया गया. कंपनी के इंजीनियर्स ने पहले ही हिसाब लगा लिया था कि SUV को करीब 130 km/h की स्पीड से टनल की दीवार पर एंट्री करनी होगी और स्टीयरिंग को 16 डिग्री के एंगल पर रखना होगा.
ये भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो
इतनी तेज स्पीड पर जनरेट होने वाला सेंट्रीफ्यूगल फोर्स कार के टायरों को टनल की सतह से चिपकाए रखता है. इसी वजह से SUV ने पूरा लूप आसानी से पूरा किया और फिर सेफ तरीके से जमीन पर वापस आ गई. लेकिन इस स्टंट में जरा-सी गलती भी भारी पड़ सकती थी. Voyah का दावा है कि अगर इस दौरान स्पीड सिर्फ 3-5 km/h भी कम हो जाती, तो टायरों की पकड़ छूट सकती थी और SUV टनल की छत से नीचे गिर सकती थी.
4.5 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पकड़ती है ये SUV
इस स्टंट SUV में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप दिया गया है, जो 637 hp की पावर और 765 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 800V आर्किटेक्चर के साथ 98 kWh का बैटरी पैक मिलता है. रियर-व्हील ड्राइव वर्जन एक चार्ज में 700 km तक की CLTC रेंज दे सकता है. वहीं डुअल-मोटर AWD मॉडल की रेंज करीब 660 km है.
फ्लैगशिप AWD वेरिएंट की स्पीड भी कमाल की है. यह महज 4.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेता है. खास बात यह है कि स्टंट के दौरान Voyah ने SUV के बैटरी पैक में कोई कटौती नहीं की. इसके अलावा Huawei की ओर से तैयार किया गया ADAS समेत ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम का पूरा सेटअप भी बरकरार रखा गया है.
माइकल शूमाकर की याद दिलाता है Voyah का ये स्टंट
यह स्टंट Mercedes-Benz SLS AMG के उस मशहूर कमर्शियल की याद दिलाता है, जिसमें Formula 1 के दिग्गज माइकल शूमाकर (Michael Schumacher) सुरंग के अंदर कार को उल्टा चलाते हुए नजर आए थे. अब Voyah ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV के साथ उसी फेमस टनल लूप स्टंट को दोहराकर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. फर्क बस इतना है कि इस बार इस हैरतअंगेज कारनामे के सेंटर में कोई पेट्रोल कार नहीं, बल्कि एक EV है.
ये भी पढ़ें: करीब 5 लाख रुपये और 4 साल की मेहनत... केरल के इस शख्स ने घर पर बना डाली Lamborghini की रेप्लिका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










