₹12 लाख से कम में SUV खरीदने का प्लान? ये 5 मॉडल देती हैं दमदार रोड प्रजेंस और प्रीमियम फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

KIa Seltos SUV (Pic: Kia)

भारत में 12 लाख रुपये से कम कीमत वाली 5 शानदार SUVs की सूची देखें. ये कारें बेहतरीन फीचर्स, दमदार परफॉरमेंस और शानदार रोड प्रेजेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती हैं.

विज्ञापन

भारत में 12 लाख रुपये से कम कीमत वाले SUV सेगमेंट में कई बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं, जो शानदार रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस का अच्छा कॉम्बीनेशन पेश करते हैं. आज ग्राहक अपने बजट में रहते हुए पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ फीचर-लोड कॉम्पैक्ट SUV या ज्यादा रफ-एंड-टफ गाड़ियों में से चुन सकते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए, यहां हम आपके लिए 12 लाख रुपये से कम कीमत वाली 5 ऐसी SUV लाए हैं जिन्हें चलाकर आप सड़क के राजा जैसा महसूस करेंगे.

किआ सेल्टोस (Kia Seltos) 

अपने बोल्ड डिजाइन, विशाल केबिन और टेक से भरपूर इंटीरियर के साथ एक प्रीमियम अनुभव देती है. यह शहर में रोज चलाने और वीकेंड ट्रिप्स के लिए बेहतरीन विकल्प है. इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (114 PS) स्मूथ हैंडलिंग और आरामदायक राइड देता है. वहीं 10.25-इंच की टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स सफर को और मजेदार बनाते हैं. 

1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल: 10.99 लाख रुपये 

रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster)

अपनी बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और मस्कुलर लुक्स के साथ सड़क पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराती है. इसका 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (100PS) शहर की ड्राइविंग और हाईवे क्रूज़िंग दोनों के लिए बढ़िया है. इसके अलावा ड्यूल-स्क्रीन डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 6-वे पावर्ड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स रोज के सफर को आरामदायक बनाती हैं.

1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल: 10.29 लाख रुपये 

ये भी पढ़ें: 2026 Tata Tiago का कौन-सा वेरिएंट खरीदें? ₹4.69 लाख से शुरू कीमत में जानें किस मॉडल में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

टाटा कर्व (Tata Curvv)

अपने कूपे-SUV डिजाइन और फीचर्स से भरपूर केबिन के साथ अलग नजर आती है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मल्टिपल वॉइस असिस्टेंट और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120PS) या 1.5-लीटर डीजल (115PS) इंजन शानदार परफॉर्मेंस देता है. यह SUV 12 लाख रुपये से कम बजट में स्टाइल, माइलेज और हाईवे स्टेबिलिटी चाहने वाले युवा खरीदारों के लिए एकदम सही है.

1.2 लीटर पेट्रोल मैनुअल: 9.66 लाख रुपये 

1.5 लीटर डीजल मैनुअल: 11.10 लाख रुपये 

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx से Scorpio N तक... अगस्त 2026 में महिंद्रा ने लाया ₹1.25 लाख तक डिस्काउंट, फटाफट देखें लिस्ट

महिंद्रा थार (Mahindra Thar)

अपने खास बॉक्सी लुक्स और मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस के साथ असली ऑफ-रोडिंग क्षमता पेश करती है. इसके बोनट के नीचे 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो शानदार टॉर्क (300 Nm) और रियर-व्हील ड्राइव डायनामिक्स देता है. अंदर केबिन में 10.25-इंच का नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

1.5 लीटर डीजल मैनुअल RWD: 9.99 लाख रुपये 

स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq)

मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार ड्राइविंग डायनामिक्स और 1.0-लीटर का दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन (115 PS) लाती है. इसके बड़े केबिन में प्रीमियम फिट-फिनिश मिलती है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

1.0 लीटर TSI पेट्रोल मैनुअल: 10.66 लाख रुपये 


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola