Mahindra Thar Roxx से Scorpio N तक... अगस्त 2026 में महिंद्रा ने लाया ₹1.25 लाख तक डिस्काउंट, फटाफट देखें लिस्ट
Mahindra Cars Offer (Pic: Mahindra)
अगस्त, 2026 में महिंद्रा अपने ग्राहकों के लिए शानदार खुशखबरी लेकर आया है. इस महीने कंपनी अपनी कई पॉपुलर इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. अपनी पसंदीदा महिंद्रा कार पर बचत करने का यह सुनहरा मौका है.
देश की पॉपुलर कार कंपनी महिंद्रा ने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लाई है. अगस्त, 2026 में महिंद्रा ने अपनी अधिकांश इंटरनल कंट्रोल इंजन (ICE) गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दे रही है. इस महीने ब्रांड की प्रमुख SUV गाड़ियों में से थार रॉक्स और स्कॉर्पियो एन पर सबसे अधिक छूट मिल रही है. इसके अलावा स्कॉर्पियो क्लासिक थार, XUV 3XO, बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस पर भी ऑफर उपलब्ध है. ये अगस्त 31 अगस्त तक ही रहेगा. ऐसे में यदि आपने इस ब्रांड की कार खरीदने का प्लान बनाया है, तो यह महिना आपकी जेब पर बचत करा सकता है. आइए किन वेरिएंट्स पर क्या-क्या डिस्काउंट मिल रहे हैं.
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन अगस्त 2026 ऑफर
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर 1,25,000 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. इनमें 1,00,000 लाख रुपये तक की नकद और 25,000 रुपये तक एक्सेसरिज छूट मिल रही है. ये डिस्काउंट्स डीलरों के पास प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर लागू हैं. स्कॉर्पियो एन की एक्स शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये है. यह टाटा सफारी और थार रॉक्स को टक्कर देती है. अपनी स्मूद ड्राइविंग, पेट्रोल, डीजल इंज और ऑफ-रोड क्षमता से ग्राहकों को दीवाना बनाती है.
महिंद्रा थार रॉक्स अगस्त 2026 ऑफर
इस महीने थार रॉक्स पर 1.20 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इसमें 92,000 रुपये की नकद छूट और 28,000 रुपये का सिरेमिक कोटिंग पैकेज शामिल है. 12.52 लाख रुपये से 23.52 लाख रुपये की कीमत वाली थार रॉक्स, फोर्स गुरखा 5-डोर को टक्कर देती है और तीन-डोर थार का एक अधिक प्रैक्टिकल ऑप्शन है.
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक अगस्त 2026 ऑफर
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर 75,000 रुपये तक छूट मिल रही है, जिसमें 50 हजार रुपये की नकद और 25 हजार रुपये की एक्सेसरिज शामिल हैं. 13.37 लाख रुपये से लेकर 17.40 लाख रुपये की कीमत वाली स्कॉर्पियो क्लासिक अपनी रिफाइंड डीजल इंजन और दमदार डिजाइन के कारण आज भी कस्टमर्स का ध्यान खींचती है.
ये भी पढ़ें: एक ही Mahindra SUV, लेकिन अलग-अलग राज्यों में कीमत अलग क्यों? जाने ऑन-रोड खर्च का पूरा गणित
महिंद्रा थार अगस्त 2026 ऑफर
तीन दरवाजे वाली महिंद्रा थार इस महीने 50,000 रुपये तक नकद डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये से 18.00 लाख रुपये है. यह एसयूवी मार्केट में फोर्स गुरखा और मारुति सुजुकी जिम्नी को टक्कर देती है. यह शानदार ऑफ रोड क्षमता देती है. इसमें रिफाइंड पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है. हालांकि सामने सामान रखने की कम जगह मिलती है.
महिंद्रा बोलेरो नियो और नियो प्लस अगस्त 2026 ऑफर
बोलेरो नियो और बोलेरो नियो प्लस पर 45,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है. बोलेरो नियो की कीमत 8.99 लाख रुपये से 10.79 लाख रुपये के बीच है, जबकि बोलेरो नियो प्लस की कीमत 11.39 लाख रुपये से 12.49 लाख रुपये के बीच है. ये दोनों एसयूवी खराब सड़कों और भारी उपयोग को झेलने के लिए बनाई गई हैं. हालांकि, ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी जितनी रिफाइंड या बेहतर सुविधाओं से लैस नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra BE6 Sporteq का टीजर जारी, ट्रिपल-स्क्रीन के साथ आएगी नई इलेक्ट्रिक SUV, 15 अगस्त को होगी लॉन्च
महिंद्रा XUV 3XO अगस्त 2026 ऑफर
XUV 3XO पर इस महीने 40,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है. 7.79 लाख रुपये से 15.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत वाली XUV 3XO, Maruti Brezza, Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Skoda Kylaq और Nissan Magnite जैसी कारों को टक्कर देती है. इसमें दमदार पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ-साथ कई सुविधाओं से लैस केबिन भी मिलता है, हालांकि इसका बूट स्पेस कई प्रतिद्वंद्वी कारों से छोटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










