145km की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन, Gen-Z के लिए मार्केट में आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

बीगॉस ऊवा (फोटो: bgauss.com)

बीगॉस ने Gen-Z और पहली बार EV खरीदने वालों को ध्यान में रखकर Oowah इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. इसमें 145km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी, 60kmph टॉप स्पीड, रिवर्स मोड और 21 लीटर स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं.

विज्ञापन

BGauss ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Oowah लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे अपनी EV-Pop रेंज के तहत पेश किया है, जिसे खासतौर पर Gen-Z और पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. Oowah में आपको स्टाइलिश और बोल्ड डिजाइन के साथ ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो रोजाना शहर में आने-जाने को आसान और कम्फर्टेबल बनाने के लिए दिए गए हैं. आइए डिटेल में जानते हैं इस स्कूटर के बारे में.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

BGauss Oowah को कंपनी ने दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया है. इसके बेस वेरिएंट में 2.3kWh की बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 105 km तक की क्लेम्ड रेंज देती है. वहीं, अगर आपको ज्यादा रेंज चाहिए तो Max और Max Plus वेरिएंट में 3.0kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 145 km तक चलने का दावा करती है. 

Oowah की टॉप स्पीड 60 kmph तक है. चार्जिंग की बात करें तो इसे 0 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में महज 1 घंटे 55 मिनट लगते हैं. अच्छी बात यह है कि बैटरी का ऑप्शन चाहे जो भी चुनें, सभी वेरिएंट में रिमूवेबल बैटरी मिलती है. यानी इसे निकालकर आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 165 km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और AI फीचर्स... E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत

कौन-कौन से मिलते हैं फीचर्स?

इसमें रिवर्स मोड दिया गया है, जो पार्किंग के दौरान या तंग जगहों में स्कूटर को पीछे करने में काफी काम आता है. वहीं, Distance-to-Empty डिस्प्ले की मदद से आप आसानी से देख सकते हैं कि स्कूटर अभी कितनी दूरी और चल सकता है.

स्कूटर में साइड-स्टैंड सेंसर मिलता है, जिससे साइड स्टैंड लगा होने पर स्कूटर को चलने से रोकता है. साथ ही, फोन और दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए फुल LED लाइटिंग दी गई है. वहीं, सीट के नीचे 21 लीटर की स्टोरेज स्पेस मिलती है.

वारंटी में मिलती है 36 महीने की कवरेज

कंपनी स्कूटर के साथ 36 महीने या 36 हजार किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है. इसके अलावा, ज्यादा कवरेज चाहने वाले कस्टमर्स के लिए सिल्वर और गोल्ड एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन भी मौजूद है.

कितनी है कीमत?

BGauss Oowah EX की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 94,990 रुपये रखी गई है. वहीं, इसका MAX वेरिएंट 1,22,990 रुपये में आता है और MAX Plus की कीमत भी 1,22,990 रुपये है. यानी मैक्स और मैक्स प्लस के बीच कीमत का कोई अंतर नहीं है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 265km की रेंज, सामान रखने के लिए 35L की जगह भी, फैमिली के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola