165 km तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी और AI फीचर्स... E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज हुई लॉन्च, जानें कीमत

Updated:
विज्ञापन

E3 ट्रायॉन इलेक्ट्रिक स्कूटर (फोटो: e3electric.ai)

E3 Electric ने भारत में Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज लॉन्च की है. इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है. C1, C1x और C2 मॉडल 165 किमी तक की रेंज, रिमूवेबल बैटरी, AI फीचर्स और 52 लीटर स्टोरेज के साथ आते हैं.

विज्ञापन

बेंगलुरु की EV स्टार्टअप E3 Electric ने भारत में अपनी Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है. इस लाइनअप में C1, C1x और C2 नाम के तीन मॉडल शामिल हैं. ये अलग-अलग बैटरी, मोटर और ड्राइविंग रेंज के साथ आए हैं. फिलहाल इन स्कूटर्स की बुकिंग बेंगलुरु में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए शुरू हो गई है. कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में देश के दूसरे शहरों में भी इनकी बिक्री शुरू की जाएगी.

कीमत और वेरिएंट

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
C1₹99,999
C1x₹1,09,999
C2₹1,19,999

बैटरी, रेंज और स्पीड

वेरिएंटबैटरीIDC रेंजटॉप स्पीड
C12.3kWh रिमूवेबल बैटरी108 km67 kmph
C1x3kWh फिक्स्ड बैटरी165 km67 kmph
C23kWh फिक्स्ड बैटरी128 km82 kmph

चार्जिंग टाइम

चार्जिंग की बात करें तो C1 की बैटरी 0 से 80% तक सिर्फ करीब 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है. वहीं, C1x और C2 मॉडल को इतनी ही चार्जिंग के लिए लगभग 3.5 घंटे का समय लगता है. खास बात यह है कि C1 में मिलने वाली रिमूवेबल बैटरी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए काफी काम की है. इसे निकालकर घर के अंदर भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

फीचर्स

E3 Trion C1

  • 5 इंच की LCD डिस्प्ले
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन (रास्ता दिखाने की सुविधा)
  • AI से लैस कनेक्टेड फीचर्स
  • इको और पावर राइडिंग मोड
  • 52 लीटर का कुल स्टोरेज (अंडर-सीट, ग्लव बॉक्स और फुटबोर्ड स्पेस सहित)

E3 Trion C1x और C2

  • 5 इंच की LCD डिस्प्ले
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • स्मार्ट ट्रिप प्लानर
  • AI हेल्थस्कैन
  • E3 फोरसाइट प्रेडिक्टिव रिपोर्ट्स
  • लाइव व्हीकल डेटा
  • रिमोट बैटरी मॉनिटरिंग
  • डैशकैम सपोर्ट
  • SOS इमरजेंसी
  • जियो-फेंसिंग
  • प्रेडिक्टिव सर्विस अलर्ट्स
  • AI चार्जिंग इनसाइट्स
  • एडैप्टिव लर्निंग
  • 52 लीटर का कुल स्टोरेज (अंडर-सीट, ग्लव बॉक्स और फुटबोर्ड स्पेस सहित)

बैटरी वारंटी और किन स्कूटर्स से होगा मुकाबला?

कंपनी E3 Electric अपने सभी वेरिएंट्स के साथ बैटरी पर 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है. वहीं, E3 Trion ऐसे सेगमेंट में उतरा है, जहां इसका सीधा मुकाबला Ather Rizta, TVS iQube, Bajaj Chetak, Ola S1 X और Vida VX2 जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा.

ये भी पढ़ें: 125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola