125 km की रेंज, 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस... डेली यूज के लिए परफेक्ट है ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन
Ampere Magnus Neo (Photo: Ampere Electric Scooters)

Ampere Magnus Neo (Photo: Ampere Electric Scooters)

Ampere Magnus Neo एक डेली यूज इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसकी शुरुआती कीमत 90,999 रुपये है. इसमें 2.3kWh की LFP बैटरी, 125km तक की IDC रेंज और 22 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) ने भारत में नया Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्कूटर कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 90,999 रुपये है. कंपनी ने इस स्कूटर को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए कई छोटे-छोटे लेकिन काम के अपडेट दिए हैं. अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है. नीचे हमने इसकी बैटरी, रेंज, चार्ज होने में कितना समय लगता है जैसी चीजों के बारे में बताया है. आइए देखते हैं.

Ampere Magnus Neo के फीचर्स

Ampere Magnus Neo में 3.5 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसमें आप राइडिंग से जुड़ी जरूरी डिटेल्स एक ही नजर में देख सकते हैं. स्कूटर में LED हेडलाइट, LED टेललाइट और LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ पूरी तरह LED लाइटिंग सेटअप मिलता है. इसके अलावा, फोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. वहीं, सीट के नीचे 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

इस स्कूटर में 2.3 kWh की LFP बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 125 km तक की IDC रेंज दे सकता है. हालांकि, रोजमर्रा के इस्तेमाल में Eco मोड पर इससे करीब 85 से 90 km की रेंज मिलने की उम्मीद है. इसकी टॉप स्पीड 65 km/h है. वहीं, इसकी बैटरी 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लेती है. कंपनी इस बाइक के साथ 5 साल या 75,000 किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) तक की वारंटी भी दे रही है.

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च से पहले जानिए Honda ADV 160 की 5 खूबियां, क्यों है यह स्कूटर सबसे अलग?

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

मैकेनिकल सेटअप की बात करें तो Ampere Magnus Neo में ड्यूल-फ्रेम चेसिस दिया गया है. बेहतर राइडिंग के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है. वहीं, ब्रेकिंग की जिम्मेदारी आगे और पीछे दोनों पहियों पर दिए गए ड्रम ब्रेक संभालते हैं.

कम सीट हाइट और हल्के वजन का फायदा

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 10-इंच का रियर व्हील दिया है. इसकी वजह से सीट की ऊंचाई घटकर 777 mm रह गई है, जो पहले के मॉडल के मुकाबले 25 mm कम है. इतना ही नहीं, स्कूटर का वजन भी 5 किलो कम होकर सिर्फ 104 kg रह गया है. कम वजन और नई डिजाइन की बदौलत अब यह स्कूटर ट्रैफिक में निकालना और तंग गलियों या कम जगह पर मोड़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

ये भी पढ़ें: 10 से 14 साल के बच्चों के लिए लॉन्च हुई TVS Apache RR 200 Mini, दौड़ती है 110 km/h की स्पीड से


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola