10 से 14 साल के बच्चों के लिए लॉन्च हुई TVS Apache RR 200 Mini, दौड़ती है 110 km/h की स्पीड से

TVS Apache RR 200 Mini (Photo: Gaadiwaadi.com)
TVS ने 10 से 14 साल के बच्चों के लिए Apache RR 200 Mini रेस बाइक लॉन्च की है. यह बाइक बच्चों को प्रोफेशनल रेसिंग की ट्रेनिंग देने के लिए बनाई गई है. कंपनी ने इसके जरिए यंग राइडर्स के लिए रेसिंग करियर का रास्ता भी तैयार किया है.
टीवीएस रेसिंग ने बच्चों के लिए नई Apache RR 200 Mini रेस बाइक लॉन्च की है. यह बाइक 10 से 14 साल के बच्चों को रेसिंग सिखाने के लिए बनाई गई है. बच्चे इसे बिना किसी डर के चलाना और रेसिंग करना सीखेंगे. इसके लिए कंपनी ने TVS Apache Junior Programme भी शुरू किया है. इस पहल के तहत TVS ने Madras Motor Sports Club (MMSC) को 10 Apache RR 200 Mini बाइक दी हैं. इन बाइकों पर बच्चों की ट्रेनिंग Madras International Karting Arena में होगी.
हालांकि, नाम में 'Mini' जरूर है, लेकिन इसकी पावर और फीचर्स किसी भी तरह से छोटे नहीं हैं. इस रेस बाइक में ऐसे हार्डवेयर दिए गए हैं, जो इसे बेहद दमदार और हाई-परफॉर्मेंस मशीन बनाते हैं. आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में.
TVS Apache RR 200 Mini: इंजन
- TVS Apache RR 200 Mini में वही 197.75cc इंजन दिया गया है, जो Apache RTR 200 4V में मिलता है. हालांकि, इसे रेसिंग के हिसाब से ट्यून किया गया है.
- यह इंजन 9,500 rpm पर 23 PS की पावर और 6,500 rpm पर 20.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें प्रोग्रामेबल TCI इग्निशन सिस्टम भी दिया गया है.
- कंपनी का दावा है कि यह छोटी-सी रेसिंग बाइक 110 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकती है.
- इसका वजन सिर्फ 90 kg है. इसके अलावा, इसमें 30mm का सेमी-फ्लैट स्लाइड कार्ब्यूरेटर, कोनिकल एयर फिल्टर और रेस-ट्यून फ्री-फ्लो एग्जॉस्ट दिया गया है.
TVS Apache RR 200 Mini: सस्पेंशन और ब्रेकिंग
- इसके फ्रंट में 35mm का अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क दिया गया है, जिसमें रिबाउंड, कंप्रेशन और प्रीलोड को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है.
- इसमें 100mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है, जो बेहतर कंट्रोल और कम्फर्टेबल राइड में मदद करता है.
- पीछे की तरफ रेस-स्पेक शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है, जिसमें भी यही तीनों एडजस्टमेंट मिलते हैं. 90mm का ट्रैवल होने की वजह से बाइक कॉर्नरिंग और खराब रास्तों पर भी अच्छा बैलेंस बनाए रखती है.
- ब्रेकिंग की बात करें तो आगे 220mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 180mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है
- यह मिनी बाइक 12-इंच के व्हील्स पर दौड़ती है. आगे 2.75-इंच और पीछे 3.50-इंच चौड़े व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर रेस-कंपाउंड Eurogrip BEE टायर्स लगे हैं.
TVS Apache RR 200 Mini: चेसिस, डिजाइन और जियोमेट्री
- इस मोटरसाइकिल का बेस मॉडिफाइड RTR 200 4V फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसके साथ छोटा RTR 200 4V से लिया गया स्विंगआर्म दिया गया है, जिससे इसकी हैंडलिंग और भी बेहतर हो जाती है.
- इसकी पूरी डिजाइन यंग राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इसमें 690mm की सीट हाइट दी गई है. वहीं, 1,180mm का व्हीलबेस बाइक को बेहतर बैलेंस देने में मदद करता है.
- बाइक में हल्की और एयरोडायनामिक बॉडी, CNC बिलेट-मशीन्ड एल्यूमिनियम ट्रिपल क्लैंप और फाइबर कवर वाला प्रोटोटाइप एल्यूमिनियम फ्यूल टैंक मिलता है.
TVS ने तैयार किया रेसिंग करियर का पूरा रास्ता
सबसे खास बात यह है कि TVS इस RR 200 Mini को सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि रेसिंग करियर की शुरुआत के तौर पर पेश कर रही है. 10 से 14 साल की उम्र के बच्चे Apache Junior Programme से शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 15 साल की उम्र में TVS One Make Championship Rookie कैटेगरी में हिस्सा ले सकते हैं. फिर RR 310 Expert कैटेगरी तक पहुंचने का मौका मिलेगा. अच्छा परफॉर्म करने वाले राइडर्स के लिए आगे चलकर इंटरनेशनल रेसिंग में भी अपनी पहचान बनाने का रास्ता खुल सकता है.
ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च से पहले जानिए Honda ADV 160 की 5 खूबियां, क्यों है यह स्कूटर सबसे अलग?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










