फेस्टिव सीजन में घर लाएं नई बाइक, 100cc वाली ये 5 बाइक्स हैं परफेक्ट, कीमत 59,100 रुपये से शुरू

Updated:
विज्ञापन

Hero Splendor Plus (फोटो: heromotocorp.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फेस्टिव सीजन में अगर आप बजट, माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो 100cc कम्यूटर बाइक अच्छा ऑप्शन हैं. नीचे हमने 5 बेहतरीन बाइक्स के बारे में बताया है, जिन्हें आप खरीदने के लिए सोच सकते हैं.

विज्ञापन

फेस्टिव सीजन बस आने ही वाला है. इस दौरान नई गाड़ी खरीदने का अलग ही उत्साह होता है. अगर आप भी इस बार एक ऐसी बाइक घर लाने की सोच रहे हैं, जो बजट में फिट हो, बढ़िया माइलेज दे और मेंटेनेंस का खर्च भी ज्यादा न हो, तो एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. शहर के भारी ट्रैफिक में आसानी से चलने वाली ये बाइक्स कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करने के लिए जानी जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 किफायती बाइक्स के बारे में, जिन्हें इस फेस्टिव सीजन में खरीदने पर सोच सकते हैं.

विज्ञापन

Hero HF Deluxe

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और किफायती बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो Hero HF Deluxe आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह बाइक लंबे समय से बजट का ध्यान रखने वाले राइडर्स की पसंद रही है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,477 रुपये है। इसमें 97.2cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन मिलता है, जो 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है.

फोटो: heromotocorp.com
फोटो: heromotocorp.com

TVS Sport 

TVS Sport भारतीय बाजार में मिलने वाली सबसे किफायती बाइक्स में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत 59,100 रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसमें 109.7cc का ETFi फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 8.08bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क देता है.

इस बाइक की खास बात इसका अच्छा माइलेज है, जिसमें TVS की इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (ETFi) टेक्नोलॉजी मदद करती है. इसके अलावा, इसमें इकोनोमीटर भी दिया गया है, जो राइडर को कम फ्यूल खर्च करने के हिसाब से बाइक चलाने में मदद करता है. कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए इसमें 5-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन भी मिलता है.

फोटो: tvsmotor.com
फोटो: tvsmotor.com

Bajaj Platina 100

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 65,410 रुपये है. बाइक में 102cc का DTS-i इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन मिलता है, जो 7.78bhp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क देता है. कम्फर्टेबल राइड के लिए इसमें स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग रियर सस्पेंशन दिया गया है, जबकि 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब रास्तों पर भी बेहतर एक्सपीरियंस देता है.

फोटो: bajajauto.com
फोटो: bajajauto.com

Honda Shine 100

Honda ने आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Shine 100 को भारतीय बाजार में उतारा है. यह बाइक कम्यूटर सेगमेंट में पहले से मौजूद कई पॉपुलर बाइक्स को टक्कर देती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 65,642 रुपये है. इसमें 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 7.28bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

फोटो: honda2wheelersindia.com
फोटो: honda2wheelersindia.com

Hero Splendor Plus

भारत की सड़कों पर रोजमर्रा के सफर के लिए बाइक की बात हो और Hero Splendor Plus का नाम न आए, ऐसा शायद ही हो. यह बाइक लंबे समय से भारतीयों की पसंद बनी हुई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,557 रुपये है. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 7.91bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है. 

इसके अलावा बाइक में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम और ऑप्शनल i3S यानी आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो रोजाना के सफर को और आसान बनाते हैं.

फोटो: heromotocorp.com
फोटो: heromotocorp.com
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola