BMW ने लॉन्च की नई 7 Series और i7, कार के अंदर मिलेगी 31.3 इंच की बड़ी 8K स्क्रीन, कितनी है कीमत?

Updated:
विज्ञापन

BMW 7 Series (फोटो: press.bmwgroup.com)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BMW ने भारत में नई 7 Series और इलेक्ट्रिक i7 के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किए हैं. इनमें नया डिजाइन, फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इनकी कीमत 1.95 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है.

विज्ञापन

BMW India ने अपनी फ्लैगशिप 7 Series और इलेक्ट्रिक i7 सेडान के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिए हैं. दोनों लग्जरी कारों को नया और स्टाइलिश लुक देने के साथ इनके इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं. साथ ही इनमें कई एडवांस और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी फीचर्स भी जोड़े गए हैं. खास बात यह है कि पूरी तरह इलेक्ट्रिक i7 को अब बड़ा बैटरी पैक मिला है, जिससे यह पहले के मुकाबले ज्यादा रेंज देगी. आइए जानते हैं इन दोनों कारों में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

प्राइस और वेरिएंट्स

  • पेट्रोल से चलने वाली 7 Series और i7 की कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि ज्यादा पावरफुल i7 M70 की कीमत 2.65 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.
  • 7 Series और i7 50 xDrive को भारत में CKD किट के जरिए असेंबल किया जाता है. वहीं दमदार i7 M70 xDrive को जर्मनी से पूरी तरह तैयार यूनिट के रूप में इंपोर्ट किया जाता है. 
  • दोनों लग्जरी सेडान की बुकिंग पिछले महीने शुरू हो चुकी है. कस्टमर इन्हें BMW की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लगातार दो महीने से बिक्री में नंबर 1 बनी हुई है Mahindra की ये EV, Punch EV और Windsor भी रह गईं पीछे

डिजाइन 

  • नई BMW 7 Series और i7 का डिजाइन पहली नजर में काफी स्लीक, बॉक्सी और दमदार नजर आता है. सामने से देखने पर नया स्कल्प्टेड बंपर, पहले से पतले LED DRLs, वर्टिकली लगे LED हेडलैंप और रोशनी के साथ आने वाली नई डिजाइन की किडनी ग्रिल दिखाई देती है.
  • साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इसकी लंबी बोनट, फ्लश-फिट डोर हैंडल और खिड़कियों के चारों ओर क्रोम फिनिश इसे पहले की तरह रॉयल लुक देते हैं. हालांकि कंपनी ने इसमें नए 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं. वहीं ज्यादा स्पोर्टी i7 M70 में अलग-अलग साइज के व्हील्स का सेटअप मिलता है और इसमें 21 इंच तक के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
  • कार के पिछले हिस्से में ज्यादा बदलाव देखने को मिलते हैं. अब इसकी पतली LED टेललाइट्स बीच में दिए गए BMW लोगो के काफी करीब तक जाती हैं. वहीं नया रियर बंपर पहले से ज्यादा चौड़ा और क्लीन नजर आता है. हालांकि इसके एग्जॉस्ट पाइप्स को बाहर से दिखाई नहीं देने वाला डिजाइन दिया गया है.

इंटीरियर

  • BMW 7 Series और i7 के केबिन में बैठते ही आपको एकदम फ्यूचरिस्टिक फील मिलता है. डैशबोर्ड पर 17.9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. वहीं, पैसेंजर के लिए इसके ठीक बगल में अलग से 14.6 इंच की स्क्रीन भी मिलती है.
  • दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने ट्रेडिशनल ड्राइवर डिस्प्ले को हटा दिया है. इसकी जगह डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से में एक पतली स्क्रीन दी गई है, जो ड्राइवर को जरूरी डिटेल्स दिखाती है. 
  • कार में यूनिक डिजाइन वाला फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम मटेरियल और अलग-अलग केबिन थीम का ऑप्शन भी मिलता है.
  • असली मजा पीछे की सीट पर बैठने में है. दोनों रियर पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल काफ सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा, छत पर लगी 31.3 इंच की 8K स्क्रीन पीछे के हिस्से को किसी लग्जरी लाउंज जैसा फील देती है.

ये भी पढ़ें: 8 एयरबैग्स, 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन... लॉन्च से पहले Kia ने शुरू कर दी इस दमदार MPV की प्री-बुकिंग, जानें खासियत

फीचर्स और सेफ्टी 

  • दोनों लग्जरी सेडान में 1,965W का 36-स्पीकर Bowers & Wilkins 4D सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड डोर्स और सभी सीटों के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.
  • कार में 3D हेड-अप डिस्प्ले, डिजिटल IRVM, अलग-अलग ड्राइव मोड्स और शानदार एम्बिएंट लाइटिंग भी दी गई है. 
  • सेफ्टी के लिए दोनों सेडान में Level 2 ADAS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. इसके साथ मल्टीपल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स शामिल हैं.
  • सेफ्टी के मामले में भी दोनों कारें काफी दमदार हैं और नई 7 Series व i7 को Euro NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है.

पावरट्रेन

फीचरBMW 7 SeriesBMW i7 50 xDriveBMW i7 M70 xDrive
इंजन3-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोलइलेक्ट्रिकइलेक्ट्रिक
बैटरी पैक-112.5 kWh112.5 kWh
पावर400 PS461 PS689 PS
टॉर्क580 Nm660 Nm1,015 Nm
इलेक्ट्रिक मोटर-22
ट्रांसमिशन8-स्पीड ऑटोमैटिक--
दावा की गई रेंज (WLTP)-728 km686 km
0 से 100 kmph की स्पीड5.4 सेकंड5.5 सेकंड3.8 सेकंड
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola