Maruti Suzuki Brezza चला-चलाकर भर गया मन? अपग्रेड के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक कार हैं परफेक्ट ऑप्शन

Updated:
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ब्रेजा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्या आप अपनी मारुति ब्रेजा से बोर हो गए हैं और एक बेहतर ऑप्शन की तलाश में हैं? भारत में लॉन्च हो रहीं इन 5 शानदार इलेक्ट्रिक SUV में से चुनें जो ब्रेजा से अपग्रेड के लिए एकदम सही हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Brezza भारत की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है. जब से इस SUV को भारत में Vitara Brezza के नाम से लॉन्च किया गया था, तब से यह कंपनी के लिए एक अहम मॉडल रही है. अच्छी कीमत और फीचर्स के बावजूद कई मारुति सुजुकी ब्रेजा मालिक अब अपनी कार को अपग्रेड करना चाहते हैं, खासकर इलेक्ट्रिक SUV की तरफ. इसकी वजह तेजी से सख्त होते एमिशन नियम, कम रनिंग कॉस्ट और कम मेंटेनेंस खर्च जैसे कारण हैं.

विज्ञापन

अगर आप भी मारुति ब्रेजा से अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो आप इसकी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन, अच्छे केबिन स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के आदी होंगे. इलेक्ट्रिक SUV पर जाना आपको नई टेक्नोलॉजी, तुरंत पावर और शांत ड्राइविंग का अनुभव देता है. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक SUV की रनिंग कॉस्ट भी काफी कम हो सकती है. यहां 5 ऐसी इलेक्ट्रिक SUV हैं, जो ब्रेजा से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.

Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e-Vitara कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार है और ब्रेजा से इलेक्ट्रिक कार की तरफ जाने वाले ग्राहकों के लिए यह एक नेचुरल अपग्रेड हो सकती है. यह HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें ब्रेजा जैसी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन मिलती है. हालांकि, इसमें कई प्रीमियम फीचर्स और नई टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसके अलावा, Maruti Suzuki के बड़े सर्विस नेटवर्क का फायदा भी मिलता है. e-Vitara एक बार फुल चार्ज होने पर 543 km तक की रेंज देती है. इसमें Level-2 ADAS समेत कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है, जो Brezza से अपग्रेड करने पर लुक के मामले में भी बड़ा बदलाव देती है. ब्रेजा के बॉक्सी डिजाइन से अलग Curvv EV में कूपे SUV डिजाइन मिलता है. इसका स्पोर्टी लुक और प्रीमियम फीचर्स इसे अलग बनाते हैं. इसमें 55 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए उपयोगी हो सकता है. इसके अलावा इसमें 500 लीटर से ज्यादा का बूट स्पेस और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: पुरानी Hyundai Creta Diesel अब नहीं चलाने का है मन? ये 5 हाइब्रिड मॉडल हैं बदलने के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV उन Brezza ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन हो सकती है, जो इलेक्ट्रिक SUV में ज्यादा आराम और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं. Brezza के मुकाबले यह एक मिड-साइज SUV है, इसलिए इसमें पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा जगह और आराम मिल सकता है. Creta EV में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं. इनकी रेंज क्रमश: 420 km और 510 km तक है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड और प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स मिलते हैं.

MG Windsor EV

MG Windsor EV भारत में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों में शामिल है. लॉन्च के बाद कम समय में इसने Tata और Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों के बीच अपनी जगह बनाई है. अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा आराम और बड़े केबिन की है, तो Windsor EV एक ऑप्शन हो सकती है. यह एक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिससे केबिन में काफी जगह मिलती है. इसमें रियर लाउंज सीट्स और 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. BaaS यानी Battery as a Service ऑप्शन के कारण ग्राहक बैटरी की लागत को अलग तरीके से मैनेज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 5 लाख के अंदर में आती हैं ये 3 कारें... किसी का 30 km/kg माइलेज, तो किसी में मिलेंगे 6 एयरबैग्स

Kia Syros EV

Kia Syros EV के कॉम्पैक्ट डायमेंशन इसे शहर में इस्तेमाल के लिए एक उपयोगी इलेक्ट्रिक SUV बना सकते हैं. इसका डिजाइन Brezza की तरह ऊंचा और सीधा है, लेकिन इसमें नई टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसमें 30 इंच का इंटीग्रेटेड डिस्प्ले और 16 फीचर्स वाला ADAS सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें आरामदायक राइड क्वालिटी भी दी गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola