₹79,388 वाली Hero Destini ऑफिस वालों के लिए क्यों है बेस्ट स्कूटर? जानें इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

Hero Destini Scooter (Pic: Hero Motocorp)

हीरो मोटोकॉर्प की डेस्टिनी स्कूटर ऑफिस आने-जाने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. जानिए इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी, डेली ईजी फीचर्स और शानदार परफॉरमेंस के बारे में.

विज्ञापन

देश के टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कूटरों की क्रेज काफी ज्यादा है. चाहे इलेक्ट्रिक हो या फिर पेट्रोल, हर तरफ जलवा देखने को मिल रहा है. खासकर डेली कम्यूट के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन बन गया है, जिसे महिलाएं भी आसानी से चला सकती हैं. ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प की आने वाली डेस्टिनी का हाल भी कुछ ऐसा ही है. रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए हीरो डेस्टिनी एक बेहतर चॉइस बनती है. यदि आपने भी इस स्कूटर को घर लाने का प्लान बनाया है, तो इस आर्टिकल में हम आपको इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में बताएंगे. 

Hero Destini: स्मार्ट टेक्नोलॉजी 

हीरो डेस्टिनी अपने नियो-रेट्रो लुक और और बेहतरीन कन्वीनियंस फीचर्स के लिए इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एक पॉपुलर फैमिली स्कूटर है. इसे डेली यूज के लिए आसान और आरामदायक बनाने के लिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसमें आपको i3S टेक्नोलॉजी मिलेगा, जो हीरो का आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम है. इस सिस्टम के चलते ट्रैफिक में गाड़ी रुकने पर अपने आप इंजन बंद हो जाता है और क्लच/थ्रॉटल दबाते ही स्टार्ट हो जाता है. इससे फ्यूल की बचत भी होती है. इसके अलावा डेस्टिनी में मॉडर्न कंबाइंड मीटर भी मिलता है, जो राइडर को सफर के दौरान घड़ी, ट्रिप मीटर और फ्यूल इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारी दिखा देता है.

Hero Destini: डेली ईजी फीचर्स 

डेली के इस्तेमाल के लिए इसमें कंपनी ने ईजी फीचर्स ऑफर किए हैं. डेस्टिनी में एकस्टर्नल फ्यूल फिलिंग सिस्टम मिलेगा, जिससे आपको पेट्रोल लेते समय गाड़ी से उतरना नहीं पड़ेगा. इसके अलावा इग्नीशन की-स्लॉट से आप हैंडल लॉक, सीट लॉक और एकस्टर्नल फ्यूल लीड दोनों को आसानी से ओपन कर सकते हैं. रात के अंधेरे में या कम रोशनी वाली जगहों पर सीट के नीचे रखे सामान को आसानी से ढूंढने के लिए इसमें बूट लाइट दी गई है. राइड के समय मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: 125cc स्कूटर खरीदना है? ये 5 मॉडल कीमत और माइलेज में हैं सबसे आगे, देखें लिस्ट

Hero Destini: इर्गोनॉमिक्स एंड कम्फर्ट 

हीरो डेस्टिनी में लंबी और बेहतर कुशनिंग वाली सीट मिलती है, जो दो फैमिली मेंबर्स को काफी स्पेस देता है. इसकी सीट की ऊंचाई बहुत एक्सेसीबल है, जीसस लो हाइट वाले लोग या महिलाएं भी आसानी से पैर नीचे रखकर बैलेंस बना सकती हैं. पैर रखने के लिए सामने की तरफ काफी अच्छी लेगरूम मिलती है, जिससे लंबे कद के राइडर्स को दिक्कत नहीं होती है और सामान रखने में आसानी होती है.

ये भी पढ़ें: Ather Konarc Electric Scooter: 29 अगस्त को होगी एंट्री, नए EL प्लैटफॉर्म पर बनेगा कंपनी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Destini: इंजन और परफॉर्मेंस 

हीरो डेस्टिनी में 124.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 7000 rpm पर 9bhp की ताकत और 5500 rpm पर 10.4nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसमें ऑटोमैटिक CVT ट्रांसमिशन मिलता है.  


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola