Mahindra Scorpio N Facelift की वो 5 खासियतें, जो उसे पिछले मॉडल से बनाती हैं बेस्ट
Mahindra Scorpio N Facelift (Pic: Mahindra)
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट लॉन्च की है, जिसमें बड़े बदलाव हुए हैं. 12.3 इंच का नया टचस्क्रीन और 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट के साथ-साथ कई खासियतें हैं. आइए उसके बारे में जानते हैं.
देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा द्वारा हाल ही में स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया है. यह कोई नई जनरेशन वाली नहीं है, बल्कि महिंद्रा ने अपनी इस एसयूवी के डैशबोर्ड का नया रूप दिया है. इस मॉडल में सबसे ज्यादा बदलाव Z8 ट्रिम्स में किए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपए है, जबकि टॉप-वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपए है. यदि आपने भी इस नई और अपडेटेड महिंद्रा स्कार्पियो-एन फेसलिफ्ट को खरीदने का प्लान बनाया है, तो चलिए हम आपको इसकी पांच खासियतें बताते हैं, जो इसे पहले वाले मॉडल से अलग बनाते हैं.
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम
महिंद्र स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में अब 12.3 इंच का फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है. यह पहली वाली सिस्टम से काफी बड़ा है. यह सिस्टम पुराने वाले मॉडल में मिलने वाले सभी फीचर्स को भी सपोर्ट करता है. Z8S, Z8, Z8T और Z8L समेत सभी Z8 ट्रिम्स में आपको पहले से नई स्क्रीन देखने को मिलेगी.
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
स्कॉर्पियो के इस नए मॉडल में अब 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा, जो पिछले मॉडल से काफी अलग है. यह एचडी रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है और इसमें पुराने मॉडल वाले फीचर्स ही दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift का टॉप मॉडल Z8L कितना खास? जानें इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट का इंजन नहीं बदला
कंपनी ने ग्राहकों को पावरट्रेन के मामले में किसी प्रकार का सरप्राइज नहीं दिया है. इसमें मौजूद 2.0 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है, पहले से भी इस मॉडल में मौजूद है. इस इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मौजूद है.
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में नया अलॉय व्हील्स
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में कई सारे बदलावों के साथ-साथ इसके व्हील्स में भी कंपनी ने कुछ नया अपडेट लाया है. अब इस नए मॉडल में 18 इंच का कट अलॉय व्हील्स मिलेगा. के अलावा 2027 स्कॉर्पियो के एक्सटीरियर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: 540-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS से लैस हुई नई Scorpio N, जानें सेफ्टी में और क्या-क्या हुआ बदलाव
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट नया सेफ्टी अपडेट
कंपनी ने अपनी 2027 स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में सिर्फ नया टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम या फिर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं नहीं दिया है, बल्कि सेफ्टी अपडेट के रूप में ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग के साथ 540 डिग्री व्यू कैमरा मिला है.
स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ
महिंद्र स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ लगाया गया है, जो अब ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और जबरदस्त बना देगा. पहले वाले मॉडल में सिंगल पेन सनरूफ का ऑप्शन दिया जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










