Tata Sierra बेस वेरिएंट खरीदने का प्लान है? जानें कितना पावरफुल है इंजन और क्या मिलेंगे फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

Tata Sierra Car (Pic: Tata)

क्या आप टाटा सिएरा का बेस स्मार्ट प्लस वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं? जानें कि यह वेरिएंट 11.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर दमदार इंजन, 6 एयरबैग्स और अन्य बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो इसे एक किफायती और सुरक्षित ऑप्शन बनाते हैं. इंटीरियर की भी पूरी जानकारी पाएं.

विज्ञापन

टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट स्मार्ट प्लस पेट्रोल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट का प्राइस 12.99 लाख रुपये है. कई कंपीटीटर्स कारों के मामले में इसमें कोई कमी नहीं है. ऐसे में जो कस्टमर्स महंगे सिएरा के वेरिएंट में न जाकर दमदार मौजूदगी और केबिन स्पेस चाहते हैं, तो उनके लिए बेस वेरिएंट बेस्ट हो सकता है. इसमें 6-एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. ये सुविधाएं कई कंपटीटर्स को टक्कर देती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है.

टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस वेरिएंट: इंजन और कीमत

  • टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस वेरिएंट दो अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. टर्बो इंजन 105bhp की ताकत और 145nm का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है, जबकि डीजल इंजन 116bhp पावर और 260nm टॉर्क उत्पन्न करता है. दोनों इंजन में 6-गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है. 
  • बेस वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलता है, इसलिए क्लच फ्री सिएरा चाहनेवालों के लिए इससे हाई यानि टॉप वेरिएंट की ओर जाना पड़ेगा.
  • पेट्रोल स्मार्ट प्लस वेरिएंट प्योर वेरिएंट से सस्ता है, क्योंकि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है. 

ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क

टाटा सिएरा बेस वेरिएंट में क्या मिलता है?

  • टाटा सिएरा बेस वेरिएंट के एक्सटीरियर में Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टर्न इंडिकेटर, कनेक्टेड LED टेललाइट के साथ वेलकम लाइट्स वाले फ्लश डोर हैंडल शामिल हैं. हालांकि, फॉग लाइट्स, सनरूफ, रूफ रेल और अलॉय व्हील्स मौजूद नहीं हैं, इनकी जगह पर कंपनी इसमें 17 इंच के स्टील रिम्स ऑफर करती है.
  • इसमें इंटीरियर में खरीदारों को डुअल-टोन डैशबोर्ड, टिल्ट-एंड-टेलीस्कोपिक स्टियरिंग व्हील्स, रियर एसी वेंट और 4 इंच वाला डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इस ट्रिम में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर और लेदरेट अपहोल्स्ट्री नहीं मिलेगा.
  • बेस वेरिएंट में शामिल कुछ स्पेशल फीचर्स में ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 8-वे एक्सटेंडेबल सनवाइजर शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Maruti Brezza के लिए सिरदर्द बनकर आई Tata Nexon Camo, जानें इस नई कार में ऐसा क्या है खास

टाटा सिएरा बेस वेरिएंट खरीदना सही है या नहीं?

जो कस्टमर्स टाटा सिएरा की डिजाइन और सेफ्टी सुविधाओं को इंफोटेनमेंट आराम से ज्यादा अहमियत देते हैं, उनके लिए स्मार्ट प्लस यानि बेस वेरिएंट एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें 6-एयरबैग्स और ऑल-व्हील्स डिस्क ब्रेक के साथ आती है. टॉप ट्रिम्स में ये सुविधाएं नहीं मिलती हैं. हां, जो रोजाना सफर के लिए टचस्क्रीन नेविगेशन, फोन कनेक्टिविटी या ब्लूटूथ ऑडीयो पर ज्यादा डिपेंडेबल रहते हैं, उन्हे इंफोटेनमेंट सिस्टम का न होने की कमी महसूस हो सकती है. इसलिए उन्हें इससे ऊपर मॉडल के लिए बजट बनाना चाहिए.


विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola