Maruti Brezza के लिए सिरदर्द बनकर आई Tata Nexon Camo, जानें इस नई कार में ऐसा क्या है खास

Updated:
विज्ञापन

मारुती ब्रेजा vs टाटा नेक्सन कैमो (Pic: Maruti & Tata)

टाटा मोटर्स ने मारुति ब्रेजा को टक्कर देने के लिए नेक्सन कैमो एडिशन लॉन्च किया है. यह स्पेशल एडिशन रफ एंड टफ लुक और हाइटेक फीचर्स के साथ आता है, जो इसे सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाता है.

विज्ञापन

मारुति सुजुकी ब्रेजा का 2026 मॉडल लॉन्च हुए ज्यादा दिन भी नहीं हुए हैं, कि टाटा मोटर्स उसके सामने नई सिरदर्द लेकर आ चुकी है. कंपनी ने अपने पॉपुलर कॉम्पैक्ट-एसयूवी नेक्सन का कैमो एडिशन लॉन्च किया है. इसके आते ही मार्केट में चर्चे शुरू हो गए हैं. हर कोई इसी नेक्सन कैमो की बात कर रहा है. टाटा ने इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है. फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च हुए इस स्पेशल एडिशन को रफ-एंड-टफ लुक मिला है. इसके केबिन के अंदर कई हाइटेक फीचर्स लगाए गए हैं. इस नए अपडेट के साथ टाटा नेक्सन ने अपने कंपीटीटर ब्रेजा की मुश्किलें बढ़ा दी है. 

Nexon Camo में तीन इंजन ऑप्शन  

नई टाटा नेक्सन कैमो एडिशन में 3 अलग-अलग इंजन हैं, जो ग्राहकों के लिए नया ऑप्शन लेकर आया है. तीनों इंजन में 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल, जो 120 ps की पावर देगा, दूसरा 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल, जो 115 ps पावर और तीसरा 1.2 लीटर टर्बो iCNG इंजन है. ऐसे में खरीददार अपने हिसाब से इंजन का चयन कर सकते हैं. यह गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल, एएमटी और 7-स्पीड डीसीए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. यह कैमो एडिशन नेक्सन के क्रिएटिव और फीयरलेस जैसे हाई-वेरिएंट्स बेस्ड है, जिसकी टॉप-ट्रिम का प्राइस 13.94 लाख रुपये है.

Nexon Camo का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी जबरदस्त 

टाटा नेक्सन कैमो एडिशन में इंफोटेनमेंट का जबरदस्त पैकेज दिया गया है. इसमें आपको 12.3 इंच का हरमन कार्डन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया है, जो पहले से बड़ा है. इसके साथ ही डाइवर के लिए 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है, जिसमें इन-बिल्ट नेवीगशन फैसिलिटी मिलती है. इसके अलावा सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें आपको 360 डिग्री कैमरा के साथ एक इंटीग्रेटेड डैशकैम भी जोड़ा गया है, जो 256 GB तक के स्टोरेज सपोर्ट और इम्पैक्ट-इवेंट प्रोटेक्शन के साथ आता है. इतना ही नहीं, इस नई कार में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड सीट्स और 9 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम मिलता है. लेवल-2 ADAS के साथ यह कार आती है.

2026 मारुति ब्रेजा के लिए बनी सिरदर्द 

मारुति ब्रेजा का इस सेगमेंट में अलग रुतबा रहा है, लेकिन टाटा नेक्सन कैमो एडिशन के आने के बाद सिरदर्द बढ़ गया है. अब ब्रेजा को नेक्सन कैमो से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. टाटा मोटर्स की यह कार एक ओर जहां कस्टमर्स को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टर्बो-CNG, वेंटीलेटेड सीट्स और डैशकैम जैसे एडवांस फीचर्स ऑप्शन मिलते हैं. वहीं, ब्रेजा में इनकी कमी देखने को मिलती है. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए टाटा ने नेक्सन में रफ एंड टफ के साथ एक्स्ट्रा फीचर्स ऑफर किए हैं.

ये भी पढ़ें:₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Nexon CAMO Edition, नए रंगों के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola