₹9.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Nexon CAMO Edition, नए रंगों के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Updated:
विज्ञापन

टाटा नेक्सॉन कैमो एडिशन (फोटो: tatanexonofficial/Instagram)

टाटा मोटर्स ने 2026 Tata Nexon CAMO Edition को ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह नए एक्सक्लूसिव रंगों, CAMO-थीम वाले डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ आया है.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने 2026 Tata Nexon Camo Edition को नए रंग और अपडेटेड फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. यह कीमत रेगुलर Nexon के Creative वेरिएंट के बराबर है. नया Camo Edition Creative वेरिएंट से शुरू होकर उससे ऊपर के सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. आइए डिटेल  में जानते हैं इस नए एडिशन में हमें क्या खास देखने को मिलता है.

Tata Nexon CAMO Edition का एक्सटीरियर

  • Tata Nexon CAMO Edition का लुक काफी हद तक रेगुलर Nexon जैसा ही है. Nexon CAMO को Munnar Mist और Coorg Clouds जैसे दो एक्सक्लूसिव कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
  • दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों रंग नई Sierra और Sierra EV से लिए गए हैं.
  • इसके अलावा Nexon CAMO Edition में 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसकी पहचान को और खास बनाते हैं फ्रंट फेंडर्स पर लगे CAMO बैज. ये इसे रेगुलर Nexon से अलग दिखाते हैं.
View on Instagram

इंटीरियर और फीचर्स

  • CAMO एडिशन का केबिन भी इसे खास बनाता है. अंदर बैठते ही फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर दिए गए CAMO परफोरेशन और प्रीमियम Benecke Kaliko लेदरेट सीटें इसका अलग लुक दिखाते हैं.
  • इस SUV में वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, डैशकैम रिकॉर्डर, Harman का 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.25-इंच HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
  • इसके अलावा 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम के साथ सब-वूफर, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ADAS, रियर सनशेड्स, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं.

पावरट्रेन

इंजनपावरटॉर्कट्रांसमिशन
1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल120 PS170 Nm5-स्पीड मैनुअल (5MT), 6-स्पीड मैनुअल (6MT), 6-स्पीड AMT, 7-स्पीड DCA
1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल + CNG100 PS170 Nm6-स्पीड मैनुअल (6MT)
1.5-लीटर डीजल115 PS260 Nm6-स्पीड मैनुअल (6MT), 6-स्पीड AMT

कीमत

वेरिएंट1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (MT)1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (AMT)1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (DCA)1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल + CNG (MT)1.5-लीटर डीजल (MT)1.5-लीटर डीजल (AMT)
Creative Camo₹9.99 लाख₹11.09 लाख₹11.59 लाख₹11.39 लाख₹11.54 लाख₹12.14 लाख
Creative Plus S Camo₹10.64 लाख₹11.34 लाख-₹11.69 लाख₹11.79 लाख₹12.44 लाख
Creative Plus PS Camo₹11.64 लाख-₹12.79 लाख₹12.59 लाख--
Fearless Plus PS Camo₹12.59 लाख--₹13.54 लाख--
Fearless Plus A PS Camo--₹13.94 लाख---

ये भी पढ़ें: Mahindra Scorpio N Facelift पुराने मॉडल से कितनी अलग? जानिए क्या-क्या बदला और क्या रहा पहले जैसा


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola