Hero HF Deluxe फ्लेक्स फ्यूल से अपग्रेड करना है? ये 5 बाइकें बन सकती हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन
हीरो एचएफ डीलक्स से अपग्रेड (Pic: Hero, Honda & TVS)
नई हीरो HF डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल ने ऑटो सेक्टर में नई शुरुआत की है. अगर आप फ्लेक्स फ्यूल के लिए ज्यादा कीमत नहीं देना चाहते, तो इस सेगमेंट में 5 बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. ये बाइक्स परफॉरमेंस और कीमत का बेहतरीन मिक्स्चर पेश करती हैं.
देश की पॉपुलर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो ने एचएफ डीलक्स के रूप में पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक लाई है. इस मोटरसाइकिल को लॉन्च करके ब्रांड ने भारत में एक नई शुरुआत की है. यह बाइक E20 से लेकर E85 (85 पर्सेंट इथेनॉल) तक के फ्यूल पर चल सकती है, जो पर्यावरण के लिए इसे बेहतर ऑप्शन बनाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68,792 रुपये है. इसमें एक सवाल उठता है कि क्या फ्लेक्स फ्यूल के लिए अधिक प्राइस देना सही है? यदि आप भी यह सोचकर इसे अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 5 बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं.
हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe)
फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को सबसे जबरदस्त टक्कर उसी की स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट से मिलती है. स्टैंडर्ड डीलक्स की कीमत फ्लेक्स फ्यूल से लगभग 9 हजार रुपये सस्ती है. इसकी हीरो एचएफ डीलक्स ऑल ब्लैक OBD2B की कीमत 59,477 रुपये है. साथ ही, इसमें आइडल i3S (आइडल स्टार्ट/स्टॉप) सिस्टम और ट्यूबलेस टायर्स जैसे प्रैक्टिकली फीचर्स मिलते हैं. जो कस्टमर्स पर एक भरोसेमंद और किफायती बाइक चाहते हैं, उनके लिए स्टैंडर्ड डीलक्स बेहतर चॉइस हो सकती है.
होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100)
होंडा की रिलायबिलिटी और शानदार माइलेज के लिए ग्राहकों के बीच पॉपुलर हो चुकी शाइन 100, हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल से करीब 2 हजार रुपये सस्ती है. होंडा शाइन 100 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 65,642 रुपये है. यह 100cc सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है. इसके अलावा इंजन स्मूद है और मेंटेनेंस भी कम है. हां, इसमें एचएफ डीलक्स के जैसा i3S आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी नहीं मिलता है, लेकिन इसका ओवरऑल पदर्शन और कंपनी की ब्रांड वैल्यू इसे एक अट्रैक्टिव चॉइस बनाती है.
बजाज प्लैटिना 100 (Bajaj Platina 100)
बजाज प्लैटिना 100 अपनी एक्स्ट्राऑर्डिनरी माइलेज सस्पेंशन के लिए पॉपुलर है. यह हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल से ज्यादा थोड़ी अधिक महंगी है. प्लैटिना 100 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 72,942 रुपये है. दोनों बाइक्स का डिजाइन में ज्यादा फर्क नहीं है और फीचर्स लिस्ट में कम है, लेकिन वजन के मामले में प्लैटिना साढ़े चार किलोग्राम कम है. माइलेज को पहली प्रायोरिटी देने वाले लोग इसे अपना साथी बना सकते हैं.
टीवीएस स्पोर्ट (TVS Sport)
हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल के मामले में टीवीएस स्पोर्ट सबसे किफायती मानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,750 रुपये है. स्पोर्ट अपने दमदार लुक और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. डाइमेंशन जे मामके में यह एचएफ डीलक्स के बराबर है. यह हल्की है और इसे राइड करना भी ईजी है. यदि आपको कम बजट में एक स्टाइलिश और किफायती मोटरसाइकिल की तलाश है, तो इसे अपने घर ला सकते हैं.
टीवीएस रेडियॉन (TVS Redeon)
टीवीएस की एक और बाइक इसमें शामिल है, जो रेडियॉन है. यह अपने रग्ड डिजाइन और प्रैक्टिकल फीचर्स के लिए जानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत दिल्ली में 58,450 रुपये है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइकों में से एक बनाती है. इसके टॉप मॉडल में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है, जो इस प्राइस पर एक अच्छा सेफ्टी फीचर है. इसके अलावा इसकी सीट भी लंबी है, जो राइड को आरामदायक बनाती है.
ये भी पढ़ें: छोटे कद वालों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 क्रूजर बाइक्स, 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










