छोटे कद वालों के लिए परफेक्ट हैं ये 3 क्रूजर बाइक्स, 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

Updated:
विज्ञापन
कम हाइट वालों के लिए क्रूजर बाइक्स (Pic: BAJAJ, Royal Enfiel & Kawasaki)

कम हाइट वालों के लिए क्रूजर बाइक्स (Pic: BAJAJ, Royal Enfiel & Kawasaki)

ऊंचाई की चिंता छोड़ें. यदि आपका कद छोटा है और आप क्रूजर बाइक चलाना चाहते हैं, तो ये 3 शानदार मॉडल आपके लिए परफेक्ट हैं. इनमें बजाज अवेंजर, रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 और कावासाकी वालकैन एस शामिल हैं, जिनकी कीमत ₹1.21 लाख से शुरू होती है. जानें कौन-सी बाइक आपकी राइडिंग को आसान बना सकती है.

विज्ञापन

कई बार हाइट कम होने के चलते कुछ लोगों को मोटरसाइकिल चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में राइड करना काफी मुश्किल हो जाता है. यदि आपका कद छोटा है और आपको एक ऐसी क्रूजर बाइक की तलाश है, जिसे राइडिंग करते समय दोनों पैर आसानी से पहुंच जाएं, तो यहां हम आपके लिए 3 शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं. सूची में बजाज, रॉयल एनफील्ड और कावासाकी की बाइक्स हैं, जिन्हें आप अपना साथी बना सकते हैं. इसके अलावा आपको ज्यादा बड़ा बजट भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि कीमत 1.21 लाख रुपये से शुरू है. आइए सभी बाइकों के बारे में जानते हैं. 

बजाज अवेंजर (Bajaj Avenger)

सूची में पहले नंबर पर देश की पुरानी और पॉपुलर ब्रांड बजाज का नाम आता है, जिसका क्रूजर बाइक मार्केट में धूम मचाने के लिए जानी जाती हैं. यदि आप कम हाइट वाले हैं और इस कंपनी के फैन हैं, तो बजाज अवेंजर (Bajaj Avenger) आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम 1.21 लाख रुपये है. इसकी सीट हाइट 733 mm है, जो लो-हाइट वालों के लिए परफेक्ट है. इसपर दोनों पैर आसानी से टिक सकते हैं. यह क्रूजर बाइक लॉंग विंडशील्ड और लो-स्लंग स्टास के साथ क्लासिक और अट्रैक्टिव लुक देता है. इसमें 220 सीसी का इंजन मिलता है, जो 19 ps की ताकत और 17.55 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. 

रॉयल एनफील्ड मेटियोर 350 (Royal Enfield Meteor 350)

दूसरे नंबर पर रॉयल एनफील्ड कंपनी की जबरदस्त क्रूजर बाइक मेटियोर 350 को हमने रखा है, जो कम हाइट वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. हाइवे क्रूजिंग के लिए इससे बेस्ट बाइक किफायती बजट में शायद ही मिल सकता है. इंडियन टू-व्हीलर ऑटो मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2 लाख रुपये है. इसकी सीट हाइट 765 mm है, जिसे छोटे कद वाले लोग ईजी से राइड कर सकते हैं. जाम या मार्केट वाले जगहों पर इसे आसानी से चलाया जा सकता है. इसमें 349 सीसी का इंजन लगा हुआ है, जो 20.2 bhp की ताकत और 27 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 

कावासाकी वालकैन एस (Kawasaki Valcone S)

लिस्ट में नंबर तीन पर कावासाकी कंपनी की वालकैन एस का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.13 लाख रुपये है. हालांकि, यह बाइक आपकी बजट के हिसाब से ज्यादा हो सकती है, लेकिन लग्जरी और महंगी बाइकों के शौकीन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसकी सीट हाइट मात्र 705 mm है, जो छोटे कद वालों के लिए परफेक्ट है. इसका मॉडर्न अर्बन डिजाइन, अलॉय व्हील्स और अंडर बेली एग्जॉस्ट अट्रैक्टिव लुक देते हैं. इसमें 649 सीसी का इंजन मिलता है, जो 61 ps की ताकत और 61 nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

ये भी पढ़ें:स्मार्ट की, रिवर्स मोड और 4 राइडिंग मोड... जानें इस इलेक्ट्रिक बाइक में और कौन-कौन से फीचर मिलते हैं



विज्ञापन
शिवांश शेखर

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola