स्मार्ट की, रिवर्स मोड और 4 राइडिंग मोड... जानें इस इलेक्ट्रिक बाइक में और कौन-कौन से फीचर मिलते हैं

Revolt RVX (Photo: Revolt Motors)
Revolt RVX की शुरुआती कीमत ₹1.29 लाख (एक्स-शोरूम) है. यह इलेक्ट्रिक बाइक 3.5-इंच LCD डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, 4 राइडिंग मोड, रिवर्स मोड, स्मार्ट की जैसे फीचर्स से लैस है.
रिवोल्ट ने पिछले महीने में ही भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक RVX लॉन्च की है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,29,990 रुपये रखी गई है. यह बाइक सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि कई ऐसे एडवांस सेफ्टी और कन्वीनियंस फीचर्स के साथ आती है जो रोजाना की राइड को आसान और सेफ बनाते हैं. आइए एक-एक जानते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक में मिलने वाले सभी खास फीचर्स के बारे में.
Revolt RVX: कन्वीनियंस फीचर्स
- इसमें 3.5 इंच की नई कलर LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें स्पीड, ट्रिप मीटर और बैटरी का चार्ज लेवल जैसी जरूरी डिटेल्स दिखाई देती है.
- यह डिस्प्ले Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आती है. इसकी मदद से कॉल और SMS अलर्ट मिलने के अलावा म्यूजिक भी कंट्रोल किया जा सकता है.
- राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें चार राइडिंग मोड (Boost, Sport, City और Eco) दिए हैं.
- Boost मोड ऑन करते ही बाइक अपनी पूरी ताकत के साथ चलती है और इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 90 km/h तक पहुंच जाती है.
- इसमें पूरी तरह LED लाइटिंग दी गई है, जिससे रात में बेहतर विजिबिलिटी मिलती है.
- तंग जगहों पर बाइक को आसानी से आगे-पीछे करने के लिए इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है.
- बाइक को स्टार्ट करने के लिए चाबी निकालने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि इसमें स्मार्ट की के साथ कीलेस स्टार्ट और पुश-बटन स्टार्ट का फीचर दिया गया है.
- अगर पार्किंग में बाइक ढूंढने में परेशानी हो, तो मोबाइल ऐप की मदद से व्हीकल लोकेटर फीचर काम आता है.
- टायर पंक्चर होने की सिचुएशन में वॉक-असिस्ट फीचर बाइक को बहुत स्लो स्पीड से आगे बढ़ाने में मदद करता है. इससे उसे धक्का लगाना आसान हो जाता है.
- 'टैंक' की जगह पर छोटा-सा स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जहां आप अपनी जरूरी छोटी-मोटी चीजें रख सकते हैं.
Revolt RVX: सेफ्टी फीचर्स
इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है, जो रोजमर्रा की राइडिंग को आसान और सेफ बनाते हैं. हालांकि, अगर कंपनी इसमें सिंगल-चैनल ABS और हैजर्ड लाइट स्विच भी दे देती, तो यह बाइक और भी बेहतर पैकेज होती.
ये भी पढ़ें: अब सस्ती बाइक्स में भी मिल रहे हैं ये हाई-टेक फीचर्स, कभी सिर्फ महंगी मोटरसाइकिलों की थी पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










