अब सस्ती बाइक्स में भी मिल रहे हैं ये हाई-टेक फीचर्स, कभी सिर्फ महंगी मोटरसाइकिलों की थी पहचान

Updated:
विज्ञापन

टीवीएस रेडर की सांकेतिक तस्वीर (फोटो: TVS Motor)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइक्स की दुनिया तेजी से बदल रही है. जो स्मार्ट टेक्नोलॉजी पहले सिर्फ प्रीमियम मॉडल्स में मिलती थी, वह अब कम कीमत वाली मोटरसाइकिलों तक पहुंच रही है. इससे राइडिंग पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल और सेफ बन रही है.

विज्ञापन

एक समय था जब मोटरसाइकिलें सिर्फ इंजन, दो पहिए, एक्सीलेटर और ब्रेक तक ही सीमित थीं. लेकिन अब समय बदल चुका है. आज की बाइक्स पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और हाई-टेक हो गई हैं. जिन एडवांस फीचर्स को कभी सिर्फ महंगी प्रीमियम बाइक्स में देखा जाता था, वही टेक्नोलॉजी अब आम लोगों के बजट में आने वाली रोजमर्रा की बाइक्स में भी मिलने लगी है. आइए देखते हैं कौन-कौन से हैं वो फीचर्स.

विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल

क्रूज कंट्रोल फीचर अब सिर्फ महंगी बाइकों तक सीमित नहीं रहा है. अब 500cc से कम इंजन वाली कई मोटरसाइकिलों में भी यह फीचर मिलने लगा है. खासकर जो लोग अपनी बाइक से लंबी दूरी का सफर करते हैं, उनके लिए यह काफी काम का है. ऐसा इसलिए क्योंकि बार-बार एक्सेलरेटर पकड़कर रखने की आपको जरूरत नहीं पड़ती.

कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और टचस्क्रीन्स

आजकल कई बाइक्स में Bluetooth कनेक्टिविटी और मोबाइल ऐप सपोर्ट मिलता है. इससे राइडर अपने फोन को आसानी से बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं. वहीं, कुछ प्रीमियम बाइक्स में Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं. इसकी मदद से बाइक की स्क्रीन पर ही नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल्स जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि ये फीचर्स अब सिर्फ महंगी बाइक्स तक सीमित नहीं रह गए हैं. अब मिड-रेंज और एंट्री-लेवल एडवेंचर व टूरिंग बाइक्स में भी कलर TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम की जानकारी और Bluetooth कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: 80 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Star City plus में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके फीचर्स

इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन और कीलेस इग्निशन

बाइक्स में पहले सिर्फ हीटेड ग्रिप्स देखने को मिलते थे, लेकिन अब कई हीटेड और कूल्ड सीट जैसी सुविधाएं भी मिलने लगी हैं. कुछ साल पहले लॉन्च हुई TVS Apache RTR 310 में तो सीट को ठंडा रखने वाला फीचर भी दिया गया था. वहीं, अब ऐसी इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन टेक्नोलॉजी भी आ गई है, जिसे एडजस्ट करने के लिए आपको स्पैनर उठाने की जरूरत नहीं पड़ती. 

बाइक के डैशबोर्ड से ही डैंपिंग और प्रीलोड जैसी सेटिंग्स बदली जा सकती हैं. इसके अलावा, कभी सिर्फ महंगी कारों तक सीमित रहने वाला कीलेस इग्निशन फीचर अब टूरिंग बाइक्स के साथ-साथ कई मिड-रेंज रोडस्टर मोटरसाइकिलों में भी आने लगी हैं.

रडार बेस्ड सेफ्टी सिस्टम

आजकल कई नई बाइक्स में रडार बेस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं. इनमें ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं. खास बात यह है कि ये टेक्नोलॉजी अब सिर्फ विदेशी बाइक्स तक सीमित नहीं है. भारत की इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette X47 Crossover में भी ऐसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलते हैं.

मान लीजिए आप बाइक चला रहे हैं और पीछे से आ रही कोई कार बिना आपको देखे आपकी लेन में आने लगती है. ऐसे में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम तुरंत आपको मिरर या इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले पर अलर्ट देता है.

ये भी पढ़ें: 89,748 रुपये में आती है Honda SP125 STD, खरीदने से पहले जान लें क्या-क्या मिलता है


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola