89,748 रुपये में आती है Honda SP125 STD, खरीदने से पहले जान लें क्या-क्या मिलता है

Honda SP125 (Photo: honda2wheelersindia.com)
Honda SP125 का STD वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो कम कीमत में फ्यूल-एफिशिएंट और डेली यूज के लिए बाइक चाहते हैं. इसमें 123.94cc इंजन, 65kmpl तक का माइलेज, LED लाइटिंग, USB Type-C चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Honda SP125 भारत की सबसे पसंद की जाने वाली 125cc कम्यूटर बाइक्स में से एक है. यह दो वेरिएंट आती है. पहला STD और दूसरा DLX. DLX वेरिएंट में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स और आगे की तरफ डिस्क ब्रेक मिलता है, जिससे ब्रेकिंग काफी बेहतर हो जाती है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि STD वेरिएंट किसी मामले में कमजोर है. अगर आप सोच रहे हैं कि STD वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है, तो आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल.
Honda SP 125 STD: कीमत
Honda SP 125 के ड्रम ब्रेक वाले STD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 89,748 रुपये है. इसमें वही 123.94cc का इंजन मिलता है, जो बाकी वेरिएंट्स में दिया गया है. बाइक का चेसिस और बाकी सेटअप भी एक जैसा है. हालांकि, अगर आप STD वेरिएंट लेते हैं तो कुछ प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलेंगे. उदाहरण के लिए, इसमें 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं ऑफर करता है.
Honda SP 125 STD: डिजाइन और कलर
STD वेरिएंट का लुक लगभग DLX जैसा ही है. पहली नजर में यह काफी स्पोर्टी दिखाई देता है. इसमें शार्प LED हेडलाइट, मस्क्युलर टैंक श्राउड, ऊपर की ओर उठा हुआ छोटा एग्जॉस्ट और Y-शेप अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. वहीं, पीछे की तरफ M-शेप LED टेललाइट बाइक में दी गई है.
रंगों की बात करें तो STD और DLX, दोनों ही वेरिएंट्स में Pearl Igneous Black, Matt Axis Grey Metallic, Pearl Siren Blue, Imperial Red Metallic और Matt Marvel Blue Metallic जैसे पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 vs Bajaj Pulsar NS125: रोज आने-जाने वालों के लिए कौन-सी बाइक बेस्ट?
Honda SP 125 STD: फीचर्स
STD वेरिएंट में आपको बेसिक डिजिटल LCD डिस्प्ले मिलता है. हालांकि फीचर्स के मामले में कंपनी ने कोई बड़ी कटौती नहीं की है. इसमें 15W का USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, ट्रैफिक में फ्यूल बचाने वाला Idle Start-Stop सिस्टम और पास-लाइट स्विच जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. अच्छी बात यह है कि ये सभी फीचर्स DLX वेरिएंट में भी बिना किसी बदलाव के मिलते हैं.
Honda SP 125 STD: सेफ्टी और हार्डवेयर
ब्रेकिंग के लिए Honda SP125 के स्टैंडर्ड वेरिएंट में आगे और पीछे दोनों तरफ 130mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं. इसके साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है. दोनों वेरिएंट में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर स्टैंडर्ड मिलता है. यानी अगर साइड स्टैंड नीचे होगा, तो बाइक स्टार्ट नहीं होगी. स्टैंडर्ड वेरिएंट का वजन 116 kg है.
सस्पेंशन और चेसिस में भी दोनों एक जैसे हैं. इनमें डायमंड-टाइप फ्रेम, आगे टेलीस्कोपिक फोर्क, पीछे 5-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर और ट्यूबलेस टायर के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
Honda SP 125 STD: इंजन और माइलेज
इंजन की बात करें तो बाइक में वही 123.94cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 10.87PS की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. माइलेज भी इसकी बड़ी ताकत है. रियल-वर्ल्ड में ये बाइक करीब 65kmpl तक का माइलेज देती है.
ये भी पढ़ें: 80 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Star City plus में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










